कंपनियां

Moody’s ने टाटा पावर की रेटिंग बढ़ाकर Ba1 की

Tata Power की रेटिंग में कंपनी की एकल ऋण गुणवत्ता और शेयरधारकों समर्थन के चलते बढ़ोतरी की गई।

Published by
भाषा   
Last Updated- September 29, 2023 | 11:24 PM IST

टाटा पावर ने शुक्रवार को कहा कि मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने उसकी कॉरपोरेट रेटिंग को बीए2 से बढ़ाकर बीए1 कर दिया है और एक स्थिर परिदृश्य बनाए रखा है।

मूडीज की एक रिपोर्ट के मुताबिक टाटा पावर की ठोस वित्तीय स्थितियों के कारण उसकी रेटिंग को बढ़ाकर बीए1 किया गया है। कंपनी ने शेयर बाजार को बताया, ”मूडीज इन्वेस्टर सर्विस ने टाटा पावर कंपनी लिमिटेड की कॉरपोरेट रेटिंग को बीए2 से बढ़ाकर बीए1 कर दिया है और स्थिर परिदृश्य बनाए रखा है।”

टाटा पावर की रेटिंग में कंपनी की एकल ऋण गुणवत्ता और शेयरधारकों समर्थन के चलते बढ़ोतरी की गई। मूडीज के अनुमानों के मुताबिक टाटा पावर का परिचालन नकदी प्रवाह पूर्व-कार्यशील पूंजी से ऋण (सीएफओ प्रीडब्ल्यूसी/ऋण) अनुपात अगले दो से तीन साल में 9-11 प्रतिशत पर रहेगा।

First Published : September 29, 2023 | 11:24 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)