facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MSME Loans: एमएसएमई का जोर कारोबारी ऋण पर

Advertisement

दिल्ली-एनसीआर और मुंबई जैसे महानगरों से ऋण आवेदनों में सबसे अधिक हिस्सेदारी; जयपुर और सूरत ने भी दिखाई मजबूती

Last Updated- December 05, 2024 | 10:47 PM IST
MSMEs

देश में करीब 70 प्रतिशत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) और खुद का कारोबार करने वाले ग्राहक तात्कालिक वित्तीय जरूरतें पूरी करने के लिए ऋण लेना चाहते हैं। गुरुवार को पैसाबाजार ने एक शोध रिपोर्ट जारी की जिसमें यह बात सामने आई है। कंपनी के विश्लेषण के मुताबिक, ‘करीब 70 फीसदी एमएसएमई और अपना काम करने वाले ग्राहकों को कार्यशील पूंजीगत खर्चों, कच्चे माल की खरीद और ऋण की जरूरतों को पूरा करने के लिए कारोबारी ऋण (बिजनेस लोन) की जरूरत थी।’

हालांकि इन कारोबारों में से 30 फीसदी से भी कम ने भविष्य की वृद्धि संभावनाओं, मार्केटिंग एवं ब्रांड बनाने, मशीन आदि को अपग्रेड करने या दफ्तर का विस्तार करने के लिए अतिरिक्त जगह हासिल करने जैसी जरूरतों के लिए ऋण आवेदन दिया। कारोबारी ऋण की मांग बड़े पैमाने पर महानगरों में देखी गई जिनमें दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और मुंबई प्रमुख हैं।

ऋण आवेदनों में 53 फीसदी हिस्सेदारी दिल्ली एनसीआर, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलूरु, कोलकाता, चेन्नई और पुणे जैसे महानगरों की रही। बाकी 47 फीसदी ऋण आवेदन महानगर से इतर क्षेत्रों से आए जिनमें जयपुर और सूरत सबसे आगे रहे।

पैसाबाजार के मुताबिक कुल कारोबारी ऋण में से आधे से अधिक की मांग शीर्ष 7 महानगरों से की जाती है। हालांकि सालाना आधार पर महानगरों से इतर अन्य शहरों से ऋण मांग की हिस्सेदारी बढ़ रही है। विश्लेषण के मुताबिक लगभग 45 फीसदी कारोबारी ऋण आवेदन, कार्यशील पूंजी खर्च की जरूरतों को पूरा करने के मकसद से दिए जाते हैं जबकि 24 फीसदी कारोबारियों को कच्चे मांग की खरीद और इन्वेंट्री की जरूरतों को पूरा करने के लिए ऋण की जरूरत होती है।

Advertisement
First Published - December 5, 2024 | 10:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement