facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

MSTC Q2 Results: मिनीरत्न PSU ने किया 40% डिविडेंड का ऐलान, मुनाफा 12% घटा; सोमवार को स्टॉक पर रखें नजर

Advertisement

MSTC Q2 Results: कंपनी का मुनाफा पिछले साल की तुलना में 12% घटकर 41.45 करोड़ रुपये रह गया है, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 47.13 करोड़ रुपये था।

Last Updated- November 09, 2024 | 5:34 PM IST
Share Market
Representative Image

MSTC Q2 Results: सरकारी कंपनी एमएसटीसी लिमिटेड (MSTC Ltd) ने अपने निवेशकों को खुशखबरी दी है। कंपनी ने शनिवार, 9 नवंबर को अपनी दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी करते हुए 40% अंतरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है। हालांकि, FY25 की इस तिमाही में कंपनी के मुनाफे और आय में गिरावट दर्ज की गई है। ‘मिनीरत्न पीएसयू’ (Miniratna PSU) एमएसटीसी ने यह डिविडेंड अपने निवेशकों को वितरण के लिए तय किया है, जो अगले 30 दिनों में वितरित किया जाएगा। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 22 नवंबर 2024 तय की गई है।

MSTC Q2 नतीजे: मुनाफा और आय में गिरावट

सरकार की कंपनी MSTC ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में अपने मुनाफे और आय में कमी की जानकारी दी है। कंपनी का मुनाफा पिछले साल की तुलना में 12% घटकर 41.45 करोड़ रुपये रह गया है, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 47.13 करोड़ रुपये था। MSTC की कुल आय में भी गिरावट आई है, जो इस तिमाही में 11.3% घटकर 71.91 करोड़ रुपये पर आ गई, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह 81.13 करोड़ रुपये थी।

MSTC ने Q2 नतीजों के साथ 40% अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की

MSTC ने सितंबर तिमाही के नतीजों के साथ निवेशकों के लिए 40% का डिविडेंड देने का ऐलान किया है। इसका मतलब है कि कंपनी 10 रुपये फेस वैल्यू पर 4 रुपये का डिविडेंड देगी। यह डिविडेंड पाने के लिए रिकॉर्ड डेट 22 नवंबर 2024 तय की गई है। कंपनी 30 दिनों के अंदर ये राशि निवेशकों के खातों में जमा कर देगी।

एमएसटीसी लिमिटेड, जो भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ स्टील के तहत आता है, एक मिनी रत्न कंपनी है। इसे 9 सितंबर 1964 को इस्पात के स्क्रैप (कबाड़) के निर्यात की देखरेख के लिए शुरू किया गया था। भारत सरकार की इस कंपनी में 64.75% हिस्सेदारी है। 1992 तक, यह कंपनी भारत में इस्पात के स्क्रैप को आयात करने और पुराने जहाजों को तोड़ने का काम भी देखती थी।

Advertisement
First Published - November 9, 2024 | 5:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement