facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Mukesh Ambani Death Threat: मुकेश अंबानी को मिली जान से मारने की धमकी, ईमेल से मांगे 20 करोड़ रुपये

Advertisement

मुंबई पुलिस के मुताबिक, धमकी भरे ईमेल में लिखा गया था कि 'अगर तुम हमें 20 करोड़ रुपये नहीं दोगे तो हम तुम्हें मार डालेंगे, हमारे पास भारत के सबसे अच्छे शूटर हैं।'

Last Updated- October 28, 2023 | 11:35 AM IST
Mukesh Ambani
Mukesh Ambani

Mukesh Ambani Death Threat: देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है। ईमेल के जरिए दी गई धमकी में उनसे 20 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है।

20 करोड़ रुपये की मांगी गई फिरौती

मुंबई पुलिस के मुताबिक, धमकी भरे ईमेल में लिखा गया था कि ‘अगर तुम हमें 20 करोड़ रुपये नहीं दोगे तो हम तुम्हें मार डालेंगे, हमारे पास भारत के सबसे अच्छे शूटर हैं।’

FIR दर्ज कर पुलिस कर रही मामले की जांच

ईमेल मिलने के बाद मुकेश अंबानी के सुरक्षा प्रभारी की शिकायत के आधार पर मुंबई की गामदेवी पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ IPC की धारा 387 और 506 (2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Also read: JioSpaceFiber Satellite: जियो लाया सैटेलाइट इंटरनेट, दूरदराज इलाकों में भी कनेक्टिविटी की नहीं होगी दिक्कत

पिछले साल भी मिली थी धमकी

बता दें कि पिछले साल भी मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी मिली थी। तब साउथ मुंबई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में एक व्यक्ति ने फोन कर कहा था कि वो अस्पताल को उड़ा देगा और मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी और दोनों बेटों की भी जान लेगा।

इतना ही नहीं आरोपी ने अंबानी के घर एंटीलिया (Antilia) को भी बम से उड़ाने की धमकी दी थी।

Also read: Reliance Q2 Results: 27 फीसदी बढ़ा RIL का मुनाफा, कमाई में महज 1.1 फीसदी हुआ इजाफा

रिलायंस ने कल जारी किया था Q2 रिजल्ट, 27 फीसदी बढ़ा मुनाफा

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के कारण देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) का शुद्ध मुनाफा चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उम्मीद से कम रहा और मार्जिन पर भी थोड़ा असर पड़ा है। हालांकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 27.4 फीसदी बढ़कर 17,394 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 13,656 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था।

विश्लेषकों ने 18,463 करोड़ रुपये शुद्ध मुनाफे का अनुमान लगाया था। रिलायंस ने कहा कि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही की तुलना में वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में कच्चे तेल के दाम में 14 फीसदी की कमी आई थी, जिसकी वजह से मुनाफे पर थोड़ा असर पड़ा है।

Advertisement
First Published - October 28, 2023 | 11:35 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement