The Coldplay concert, set to take place from January 19 to 21, 2025, at DY Patil Stadium, is one of the most eagerly awaited events.
मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने बुकमायशो (BookMyShow) की कंपनी के सीईओ आशीष हेमराजानी और टेक्निकल हेड को कोल्डप्ले कॉन्सर्ट टिकट ब्लैक मार्केटिंग मामले में समन भेजा है।
दोनों को शनिवार को जांच अधिकारी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है ताकि चल रही जांच के तहत उनके बयान दर्ज किए जा सकें।
एडवोकेट अमित व्यास द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद मुंबई पुलिस ने बुकमायशो के सीईओ को समन भेजा है। इस शिकायत में बुकिंग प्लेटफॉर्म पर जनवरी 19 से 21, 2025 तक डीवाई पाटिल स्टेडियम में होने वाले कोल्डप्ले कॉन्सर्ट के टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया है।
व्यास के अनुसार, जो टिकट्स पहले ₹2,500 में मिल रहे थे, उन्हें अब थर्ड पार्टी और कुछ इन्फ्लुएंसर्स ₹3 लाख तक में रीसेल कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि बुकमायशो ने पब्लिक और कोल्डप्ले फैन्स को धोखा दिया है और कंपनी पर फ्रॉड के आरोप में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने पहले ही व्यास का बयान दर्ज कर लिया है और टिकट ब्लैक मार्केटिंग में शामिल कई दलालों की पहचान की है। मामले की आगे जांच चल रही है और जल्द ही और लोगों को समन भेजे जाने की उम्मीद है।
भारत में कब होगा शो?
कोल्डप्ले का यह कॉन्सर्ट, जो 19 से 21 जनवरी 2025 के बीच डी.वाई. पाटिल स्टेडियम में होने वाला है, साल के सबसे चर्चित इवेंट्स में से एक है।