facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Air India से रिटायर हो सकता है ‘मस्कट महाराजा’, Tata Group कर सकता है बड़ा बदलाव

Advertisement

Air India अपने हवाई अड्डे के लाउंज और प्रीमियम कक्षाओं के लिए महाराजा की छवि का उपयोग जारी रख सकती है, लेकिन इसे शुभंकर के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।

Last Updated- July 26, 2023 | 11:04 AM IST
Air India's Maharaja

Air India Mascot Maharaja: टाटा ग्रुप (Tata Group) एयरलाइन एयर इंडिया (Air India) का पिछले साल नियंत्रण लेने के बाद  से अब तक का सबसे बड़ा बदलाव करने जा रहा है।

बता दें कि टाटा समूह एयरलाइन का आइकन मस्कट महाराजा (Air India Mascot Maharaja) को रिटायर कर सकता है।

इसका मतलब है कि प्रतिष्ठित मस्कट महाराजा अब एयर इंडिया की पहचान के केंद्र में नहीं रहेगा।

इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने कहा कि एयरलाइन अपने हवाई अड्डे के लाउंज और प्रीमियम कक्षाओं के लिए महाराजा की छवि का उपयोग जारी रख सकती है, लेकिन इसे शुभंकर के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : बढ़ी हुई निगरानी व्यवस्था से बाहर स्पाइसजेट

1946 से है Air India के साथ महाराजा का नाता

एयर इंडिया के साथ महाराजा का साल 1946 से नाता जुड़ा हुआ है।  इसके अलावा, एयरलाइन के लोगो में सेंटौर, उगता सूरज और उड़ता हुआ हंस भी दशकों से शामिल है।

नए महाराजा की डिजाइन में दिख सकते हैं Vistara के रंग

रीब्रांडिंग के तौर पर, एयरलाइन को नई पोशाक मिलेगी जिसमें लाल, सफेद और बैंगनी रंग होंगे। लाल और सफेद एयर इंडिया के रंग हैं। वहीं, बैंगनी विस्तारा (Vistara) की पोशाक से लिया जाएगा, जिसने अपने आठ साल के अस्तित्व के दौरान काफी नाम कमाया है।

TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, टाटा ने प्रसून जोशी के नेतृत्व वाले मैककैन वर्ल्डग्रुप इंडिया को एयर इंडिया रीब्रांडिंग करने का कमा सौंपा है। इसके अलावा, आईटीटी एक नया ब्रांड प्लेटफॉर्म और मल्टी-चैनल मार्केटिंग कम्युनिकेशन की एक चैन विकसित करेगा।

जोशी ने TOI को बताया था कि एयर इंडिया और उसके पैसेंजर्स के लिए एक रोमांचक समय आने वाला हालांकि, एयरलाइन के सीईओ कैंपबेल विल्सन ने फरवरी में कहा था कि विस्तारा और एयर इंडिया के मर्जर के बाद भी महाराजा ब्रांड का हिस्सा बने रहेंगे।

ये भी पढ़ें : टाटा मोटर्स ने पहली तिमाही में मजबूत मुनाफा किया दर्ज, आय 42 फीसदी बढ़ी

बता दें कि दिसंबर 2022 में टाटा ग्रुप ने Air India को नए सिरे से तैयार करने के लिए लंदन की एक ब्रांड और डिजाइन कंसल्टेंसी फर्म फ्यूचरब्रांड्स को शामिल किया था। एयरलाइन में नए बदलावों को लेकर विचार-विमर्श किया जा रहा था, जिसमें एक नया शुभंकर को डिजाइन करना भी शामिल था, क्योंकि ऐसा कहा जा रहा था कि महाराजा पुराने हो चुके हैं।

वर्तमान में एयर इंडिया अपने नए अभियानों में अपने महाराजा शुभंकर का उपयोग नहीं कर रही है।

किसने किया था  एयर इंडिया के बहुप्रसिद्ध शुभंकर, महाराजा को डिजाइन?

मस्कट महाराजा को एयर इंडिया के तत्कालीन वाणिज्यिक निदेशक बॉबी कूका ने 1946 में एक बड़ी एड एजेंसी के आर्टिस्ट उमेश राव के साथ मिलकर तैयार किया था। उस समय हवाई यात्रा को काफी लक्जरी अनुभव माना जाता था और इसका लुत्फ केवल अमीर लोग और मशहूर हस्तियां ही उठा पाती थीं।

उस दौरान, एयर इंडिया दुनिया में सबसे बेहतरीन एयरलाइन्स में से एक मानी जाती थी। इसलिए इसके लिए ऐसा आइकन बनाया गया जो रॉयल हो, दोस्ताना, पैसेंजर फ्रेंडली भी हो। साथ ही भारत उन दिनों में महाराजाओं का देश भी माना जाता था, इसलिए एयर इंडिया को अपनी पहचान के रूप में मस्कट महाराजा मिला।

ये भी पढ़ें :  Tata Motors Q1 Results: दिग्गज वाहन कंपनी ने दर्ज किया 3,300 करोड़ रुपये का नेट मुनाफा

Advertisement
First Published - July 26, 2023 | 11:04 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement