facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नाइक ने L&T ग्रुप के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा, संभालेंगे नई जिम्मेदारी

Advertisement

ए एम नाइक मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान 23 अरब अमेरिकी डॉलर के कारोबारी समूह की बागडोर एस एन सुब्रमण्यन को सौंपी।

Last Updated- September 30, 2023 | 8:01 PM IST
‘I will be busy till the end because I will be chairman of the trust that owns L&T’

ए एम नाइक ने शनिवार को एलएंडटी समूह के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान 23 अरब अमेरिकी डॉलर के कारोबारी समूह की बागडोर एस एन सुब्रमण्यन को सौंपी।

81 साल के नाइक संभालेंगे नई जिम्मेदारी

नाइक (81) अब कर्मचारी ट्रस्ट के चेयरमैन होंगे। एक बयान में कहा गया कि अब वह कई परोपकारी पहलों को आगे बढ़ाने पर ध्यान देंगे। इस अवसर पर इंडिया पोस्ट ने नाइक पर एक डाक टिकट जारी किया। आने वाले वक्त में नाइक अपनी परोपकारी पहलों पर ध्यान देंगे, जिसमें नाइक चैरिटेबल ट्रस्ट शामिल है।

नाइक चैरिटेबल ट्रस्ट का क्या है काम ?

यह ट्रस्ट वंचितों की शिक्षा और कौशल-निर्माण के क्षेत्र में काम करता है। इसके अलावा निराली मेमोरियल मेडिकल ट्रस्ट रियायती लागत पर स्वास्थ्य देखभाल की सुविधा के लिए काम करता है। नाइक 1965 में एक जूनियर इंजीनियर के रूप में कंपनी में शामिल हुए थे और इसके समूह चेयरमैन बने।

एस एन सुब्रमण्यन के हाथों में होगी बागडोर

नए चेयरमैन के प्रति निष्पक्ष रहने के लिए विरासत को बनाए रखने के प्रयास भी स्पष्ट हैं। हाल के वर्षों में मीडिया और शेयरधारकों से एस एन सुब्रमण्यन की बातचीत हल्की टिप्पणियों वाली रही है। साल 2019 में उन्होंने कहा था कि माइंडट्री का अधिग्रहण प्यार से किया जाएगा।

नाइक से पिछले छह साल गैर कार्यकारी चेयरमैन की भूमिका में एस एन सुब्रमण्यन को निखारने में बिताए हैं। उदाहरण के तौर पर एलऐंडटी ने माइंडट्री का अधिग्रहण कर लिया। अंदरूनी सूत्रों ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया था, जब एस एन सुब्रमण्यन और उनकी टीम ने सौदे की पहल की तो कहा जाता है कि नाइक ने कीमत पर बातचीत की थी।

मार्च 2023 तक एलऐंडटी का कुल राजस्व 1.83 लाख करोड़ रुपये था। इसमें से 22 फीसदी कमाई कंपनी के आईटी और तकनीकी कारोबार से हुई थी। जून 2023 तक एलऐंडटी का चार लाख करोड़ रुपये का ऑर्डरबुक का एक चौथाई हिस्सा पश्चिम एशियाई बाजार से था। इतना बड़ा पैमाना जिसकी बागडोर एस एन सुब्रमण्यन नाइक से लिए उसके निष्पादन और कार्यशील पूंजी प्रबंधन के मामले में भी उनके लिए चुनौती है।

Advertisement
First Published - September 30, 2023 | 8:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement