facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Navratna PSU को EPFO से मिला ऑर्डर, स्टॉक पर रखें नजर; 2 साल में 200% दे चुका है रिटर्न

Advertisement

रेलटेल के शेयर ने लंबी अव​धि में निवेशकों को तगड़ी कमाई कराई है। बीते एक साल का रिटर्न देखें तो करीब 65 फीसदी और 2 साल का रिटर्न 210 फीसदी है।

Last Updated- November 08, 2024 | 2:41 PM IST
PSU Stocks
Representative image

Navratna Railway PSU: नवरत्न सरकारी कंपनी रेलटेल कॉरपोरेशन (RailTel Corporation of India Ltd) को EPFO से 170 करोड़ रुपये का एक बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को यह जानकारी दी। नवरत्न कंपनी को यह ऑर्डर ईपीएफओ के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के लिए मिला है। भारतीय रेलवे की स्ट्रैटेजिक यूनिट रेलटेल के स्टॉक ने लंबी अव​धि में निवेशकों की वेल्थ में जबरदस्त इजाफा किया है। हालांकि, शुक्रवार के कारोबार में सुस्त बाजार में रेलटेल में भी कमजोरी देखने को मिली।

RailTel को EPFO से ऑर्डर

नवरत्न पीएसयू रेलटेल (RailTel Corporation of India Ltd) ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसे कर्मचारी भविष्य नि​धि संगठन (EPFO) से 1,70,25,70,543 रुपये (टैक्स सहित) का ऑर्डर हासिल हुआ है। यह ऑर्डर रेलटेल को ईपीएफओ के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के लिए है. कंपनी को यह ऑर्डर नवंबर 6 नवंबर 2025 तक पूरा करना है।

RailTel: स्टॉक ने लंबी अव​धि में बनाया पैसा

शेयर बाजार में शुक्रवार को जारी उतार-चढ़ाव के बीच शुक्रवार को रेलटेल के स्टॉक पर भी दबाव दिखाई दिया। दोपहर 2 बजे तक के कारोबारी सेशन में स्टॉक करीब 3 फीसदी तक लुढ़क गया। 7 नवंबर 2024 को शेयर 412 पर बंद हुआ था।

रेलटेल के शेयर ने लंबी अव​धि में निवेशकों को तगड़ी कमाई कराई है। बीते एक साल का रिटर्न देखें तो करीब 65 फीसदी और 2 साल का रिटर्न 210 फीसदी है। बीएसई पर स्टॉक का 52 वीक हाई 618 और लो 243.50 है।

डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश बाजार के जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।

Advertisement
First Published - November 8, 2024 | 2:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement