facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Reliance Capital: अनिल अंबानी की कंपनी को इतने समय में खरीदने का NCLT ने दिया आदेश, Hinduja को तगड़ा झटका

Advertisement

NCLT ने IIHL को 7,300 करोड़ रुपये के फंड पर टर्मशीट का खुलासा लेनदारों की मॉनिटरिंग कमेटी को करने का भी निर्देश दिया है, जो वह कर्ज के जरिए जुटा रही है।

Last Updated- August 08, 2024 | 10:46 PM IST
Reliance Capital

हिंदुजा को झटका देते हुए नैशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने समूह की इकाई इंडसइंड इंटरनैशनल होल्डिंग्स (IIHL) को 48 घंटे के भीतर लेनदारों के खातों में 2,750 करोड़ रुपये हस्तांतरित करने का निर्देश दिया है।

दिवालिया कंपनी रिलायंस कैपिटल के लिए सबसे ऊंची बोली लगाने वाली IIHL ने 9,561 करोड़ रुपये की पेशकश की थी। 23 जुलाई के एनसीएलटी के आदेश के मुताबिक, IIHL को 31 जुलाई तक इक्विटी का हिस्सा 2,750 करोड़ रुपये चुकाना था।

लेकिन IIHL ने यह कहते हुए लेनदारों को भुगतान नहीं किया कि एस्क्रो खाते को लेकर लेनदार कुछ पूर्वशर्त को पूरा करे। एनसीएलटी ने आज के आदेश में यह भी स्पष्ट किया कि एस्क्रो खाते में लेनदारों के लिए ब्याज आय अर्जित होगी।

एनसीएलटी ने IIHL को 7,300 करोड़ रुपये के फंड पर टर्मशीट का खुलासा लेनदारों की मॉनिटरिंग कमेटी को करने का भी निर्देश दिया है, जो वह कर्ज के जरिए जुटा रही है।

प्रशासक के मुताबिक, हिंदुजा समूह ने रिलायंस कैपिटल के अधिग्रहण के लिए लेनदारों के तय खातों में रकम जमा नहीं कराई, जो अदालत के आदेश का उल्लंघन है।

Advertisement
First Published - August 8, 2024 | 10:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement