कंपनियां

NDTV ने ‘उद्योग के औसत से ज्यादा’ वेतन वृद्धि की घोषणा की

NDTV ने बयान में कहा, ‘औसत वेतन वृद्धि 11.50 फीसदी है, जो मीडिया उद्योग के औसत से कहीं ज्यादा है।’

Published by
भाषा   
Last Updated- June 10, 2023 | 4:14 PM IST

अदाणी समूह की मीडिया फर्म NDTV लिमिटेड ने शनिवार को घोषणा की कि उसने एक सख्त और पारदर्शी मूल्यांकन प्रक्रिया के तहत अपने सभी नेटवर्क क्षेत्रों में वेतन वृद्धि की है। NDTV ने बयान में कहा, ‘औसत वेतन वृद्धि 11.50 फीसदी है, जो मीडिया उद्योग के औसत से कहीं ज्यादा है।’

बयान के अनुसार वेतन में हुई इस वृद्धि से सिर्फ छह महीने पहले ही न्यू डेल्ही टेलीविजन लिमिटेड (NDTV) अदाणी समूह में शामिल हुआ है। NDTV ने कहा, ‘वेतन वृद्धि के लिए अपनाई गई प्रक्रिया के दौरान इस बात पर जोर दिया गया कि हमारे कर्मचारियों को उनके प्रदर्शन के अनुसार बेहतर प्रतिपूर्ति की जाए और उनके पास करियर में आगे बढ़ने के लिए निष्पक्ष रूप से पर्याप्त अवसर हों।’

NDTV के कार्यकारी निदेशक सेंथिल चेंगलवारायण ने कहा, ‘NDTV ने वृद्धि का नया चरण शुरू किया है, और हमारी प्रतिभाशाली टीम इसकी अगुआई करेगी।’ अदाणी समूह की NDTV में लगभग 64 फीसदी हिस्सेदारी है।

First Published : June 10, 2023 | 4:14 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)