कंपनियां

Nestle India Q1 Result: मार्च तिमाही में मुनाफा 24.7 फीसदी बढ़ा, बिक्री में भी 20 फीसदी का इजाफा

Published by
भाषा
Last Updated- April 25, 2023 | 1:24 PM IST

दैनिक उपयोग की वस्तुएं बनाने वाली कंपनी नेस्ले इंडिया लिमिटेड का 31 मार्च, 2023 को खत्म तिमाही में शुद्ध लाभ 24.69 प्रतिशत बढ़कर 736.64 करोड़ रुपये रहा है। यह कंपनी जनवरी-दिसंबर के वित्त वर्ष का अनुसरण करती है।

पिछले वर्ष समान तिमाही में उसे 590.77 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया कि समीक्षाधीन अवधि में उसकी शुद्ध बिक्री 20.43 प्रतिशत बढ़कर 4,808.40 करोड़ रुपये रही है जो पिछले वर्ष समान तिमाही में 3,962.84 करोड़ रुपये थी। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का कुल व्यय 20.61 प्रतिशत बढ़कर 3,873.76 करोड़ रुपये रहा है।

पिछले वर्ष समान अवधि में यह 3,211.78 करोड़ रुपये था। नेस्ले इंडिया की घरेलू बिक्री 21.18 प्रतिशत बढ़कर 4,612.73 करोड़ रुपये रही, 2022 की जनवरी-मार्च तिमाही में यह 3,806.20 करोड़ रुपये थी।

कंपनी का नियार्त 24.91 प्रतिशत बढ़कर 195.67 करोड़ रुपये रहा है जो एक साल पहले समान तिमाही में 156.64 करोड़ रुपये था।

First Published : April 25, 2023 | 12:19 PM IST