facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Nestle: बच्चों के दूध और Cerelac में चीनी मिलाने को लेकर सरकार के निशाने पर कंपनी, सैंपलों की होगी जांच

Advertisement

ग्लोबल लेवल पर सेरेलैक एक लीडिंग बेबी फूड ब्रांड है जिसने साल 2022 में 1 बिलियन डॉलर से ज्यादा की बिक्री की है।

Last Updated- April 25, 2024 | 10:55 AM IST
FSSAI नेस्ले के शिशु आहार Cerelac के नमूने एकत्र कर रहा है: सीईओ , FSSAI is collecting samples of Nestle baby food Cerelac: CEO

भारत में बेचे जाने वाले बेबी फूड में चीनी मिलाने को लेकर नेस्ले (Nestle) अब जांच के घेरे में आ गई है। हाल ही में एक रिपोर्ट आई थी जिसमें नेस्ले पर बच्चों के दूध और सेरेलक (Cerelac) में चीनी मिलाने की बात सामने आई थी। इन रिपोर्टों पर स्वत: संज्ञान लेते हुए भारत सरकार ने इसकी जांच की बात कही है।

मामले की जानकारी रखने वाले एक टॉप लेवल के सरकारी अधिकारी ने बिजनेस टुडे टीवी को बताया, “हमने नेस्ले के संबंध में रिपोर्ट का संज्ञान लिया है और इस मामले की जांच करेंगे।”

सूत्रों की मानें तो कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट के तहत नेस्ले के बेबी फूड के सैंपल की जांच की जाएगी।

बता दें, हाल ही में एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ कि नेस्ले कई देशों में बच्चों के दूध और सेरेलैक प्रोडक्ट्स में चीनी और शहद का इस्तेमाल करता है। चीनी का इस्तेमाल करना अंतरराष्ट्रीय दिशानिर्देशों का उल्लंघन है। इस तरह के मामले भारत के अलावा अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका के देशों में देखने को मिले हैं। हालांकि, नेस्ले ने इस पर सफाई देते हुए कहा है की वो भारत में सभी नियमों का पालन कर रही है।

ये भी पढ़ें- Adani Group में बढ़ा GQG पार्टनर्स का निवेश, खरीदे 8,300 करोड़ रुपये के शेयर

भारत में बिकने वाले करीब 15 सेरेलैक बेबी प्रोडक्ट्स में पाई गई चीनी

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में बिकने वाले सभी 15 सेरेलैक बेबी प्रोडक्ट्स में 3 ग्राम चीनी पाई गई, लेकिन अफ्रीका के इथियोपिया और एशिया के थाईलैंड जैसे देशों में तो चीनी 4 से 6 ग्राम तक पाई गई है। ध्यान देने वाली बात ये है कि जर्मनी और ब्रिटेन जैसे विकसित देशों में बेचे जाने वाले इन्हीं प्रोडक्ट्स में चीनी नहीं होती है।

बता दें, ग्लोबल लेवल पर सेरेलैक एक लीडिंग बेबी फूड ब्रांड है जिसने साल 2022 में 1 बिलियन डॉलर से ज्यादा की बिक्री की है। खास तौर पर इस बिक्री का करीब 40 प्रतिशत, ब्राज़ील और भारत के साथ निम्न और मध्यम आय वाले देशों में होता है।

 

Advertisement
First Published - April 18, 2024 | 1:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement