facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PepsiCo और Tata Consumer का नया धमाका, अब टेढ़े-मेढ़े कुरकुरे में मिलेगा शेजवान का तड़का

Advertisement

कुरकुरे का नया Schezwan Chutney फ्लेवर पूरे भारत में Rs 5, Rs 10 और Rs 20 की प्राइस रेंज में खरीदा जा सकता है।

Last Updated- January 20, 2025 | 11:21 AM IST
pepsico_kurkure
टेढ़े-मेढ़े कुरकुरे का नया फ्लेवर लॉन्च

पेप्सिको इंडिया (PepsiCo India) और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (Tata Consumer Products) ने मिलकर Kurkure Masala Munch का नया फ्लेवर लॉन्च करने का ऐलान किया है। यह फ्लेवर चिंग्स सीक्रेट शेज़वान चटनी के साथ तैयार किया गया है। यह कदम चिंग्स सीक्रेट के साथ टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की हाल ही में हुई साझेदारी के बाद उठाया गया है। टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने चिंग्स सीक्रेट का अधिग्रहण 2024 में किया था।

यह लॉन्च ऐसे समय पर हुआ है जब पेप्सिको इंडिया भारतीय स्नैकिंग स्पेस में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रहा है। खबरों के मुताबिक, कंपनी ने भारतीय स्नैक दिग्गज हल्दीराम में हिस्सेदारी खरीदने का भी प्रस्ताव दिया है।

भारतीय स्नैक्स बाजार की मौजूदा वैल्यू $17.11 बिलियन है और यह 2025 से 2029 के बीच 7.66% के कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट (CAGR) से बढ़ने की उम्मीद है। यह जानकारी स्टेटिस्टा डेटा से सामने आई है।

कुरकुरे का नया Schezwan Chutney फ्लेवर पूरे भारत में Rs 5, Rs 10 और Rs 20 की प्राइस रेंज में खरीदा जा सकता है।

PepsiCo India की मार्केटिंग डायरेक्टर Aastha Bhasin ने कहा, “कुरकुरे ने हमेशा स्नैकिंग कैटेगरी में ट्रेंडसेटिंग इनोवेशंस को लीड किया है। Ching’s Secret के साथ यह पार्टनरशिप हमारे कमिटमेंट को दर्शाती है कि हम कंज्यूमर की बदलती पसंद के हिसाब से फ्लेवर्स डिलीवर करना चाहते हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “Fusion flavours आजकल काफी पॉपुलर हो रहे हैं। इस पार्टनरशिप के जरिए हमने कुरकुरे के क्रंची और मसालेदार मज़े को Ching’s Schezwan Chutney के फायरी और टैंगी टेस्ट के साथ मिलाया है। यह नया फ्लेवर एक Desi Chinese स्नैकिंग एक्सपीरियंस देगा। दोनों ब्रांड्स ने मिलकर कंज्यूमर्स को ऐसा फ्लेवर दिया है जो पूरे भारत के लोगों को पसंद आएगा।”

टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की पैकेज्ड फूड्स प्रेसिडेंट दीपिका भान ने कहा, “यह पार्टनरशिप कंज्यूमर्स को चौंकाने और खुश करने का वादा करती है, जो उन्हें एक अनोखा सेंसरी एडवेंचर का अनुभव देगी।”

पेप्सिको इंडिया ने अपने बयान में कहा कि यह कोलैबोरेशन स्नैकिंग इंडस्ट्री में एक मील का पत्थर साबित होगा। इसमें दो इंडियन ब्रांड्स, कुरकुरेऔर चिंग्स सीक्रेट, की साझेदारी हुई है, जो बोल्ड, ऑथेंटिक और फ्लेवरफुल स्नैक्स के जरिए इंडियन कंज्यूमर्स की बदलती पसंद को दर्शाता है।

Advertisement
First Published - January 20, 2025 | 11:21 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement