facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

एनबीएफसी के पुनर्गठित खातों से चूक बढ़ीः इक्रा

Advertisement
Last Updated- December 16, 2022 | 6:33 PM IST
RBI

गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) के पुनर्गठित खातों का एक बड़ा हिस्सा वित्त वर्ष 2023 की पहली छमाही में चूक करके गैर निष्पादित संपत्तियों में चला गया है। यह भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा महामारी के दौरान दी गई मॉरेटोरियम की सुविधा के तहत पुनर्गठित किया गया था। इसके कारण इस सेक्टर के संपत्ति की गुणवत्ता उस रफ्तार से नहीं सुधर रही है, जितनी सुधरने की उम्मीद की गई थी।

रेटिंग एजेंसी इक्रा के आकलन के मुताबिक मार्च 2022 तक के आंकड़ों के मुताबिक एनबीएफसी के पुनर्गठित खातों का 24 प्रतिशत एनपीए में चला गया है। वहीं इसमें लगभग 17 प्रतिशत पुनर्भुगतान कर रहे हैं। हाउसिंग फाइनैंस कंपनियों (एचएफसी) के मामले में इस खातों का 10 प्रतिशत से ज्यादा एनपीए हो गया है, जबकि 6.4 प्रतिशत नियमित पुनर्भुगतान कर रहे हैं।

रेटिंग एजेंसी ने कहा, ‘वित्त वर्ष 23 की पहली छमाही में पुनर्गठित खाते की चूक बढ़ी है क्योंकि ज्यादातर पुनर्गठित खाते मॉरेटोरिटम अवधि के बाहर आ गए हैं। परिसंपत्ति की गुणवत्ता में सुधार की यह एक अहम वजह थी।’ बहरहाल यह उम्मीद की जा रही है कि पुनर्गठित संपत्तियों से बढ़ा दबाव वित्त वर्ष 23 की दूसरी छमाही में संभल जाएगा।

Advertisement
First Published - December 15, 2022 | 11:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement