कंपनियां

NHPC Q4 results: नेट प्रॉफिट 39 फीसदी बढ़ा, प्रति शेयर 4.50 रुपये के डिविडेंड का ऐलान

Published by
भाषा   
Last Updated- May 30, 2023 | 12:57 PM IST

NHPC का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2022-23 की मार्च तिमाही में 39.40 फीसदी बढ़कर 719.18 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि जनवरी-मार्च 2021-22 के दौरान उसका शुद्ध लाभ 515.90 करोड़ रुपये था।

NHPC ने बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 2,228.68 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 2,026.62 करोड़ रुपये थी। वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी का शुद्ध लाभ 4,234.74 करोड़ रुपये रहा, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 3,774.33 करोड़ रुपये था।

कंपनी के निदेशक मंडल ने 2022-23 के लिए 10 रुपये के अंकित मूल्य वाले प्रत्येक शेयर पर 4.50 रुपये का अंतिम डिविडेंड देने की मंजूरी दी है।

First Published : May 30, 2023 | 12:53 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)