facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Q4 नतीजों के साथ Nifty 500 कंपनी करेगी डिविडेंड का ऐलान, तारीख हुई तय

Advertisement

डॉ लाल पैथलैब्स डिविडेंड न्यूज़: 25 अप्रैल को बोर्ड बैठक, तिमाही नतीजे और फाइनल डिविडेंड पर फैसला संभव

Last Updated- April 18, 2025 | 4:25 PM IST
Dr Lal Pathlabs

डायग्नोस्टिक कंपनी डॉ लाल पैथलैब्स ने 18 अप्रैल को शेयर बाजार को बताया कि उसकी अगली बोर्ड मीटिंग 25 अप्रैल 2025 को होगी। इस बैठक में कंपनी मार्च 2025 को खत्म हुई तिमाही और पूरे वित्त वर्ष के नतीजों को मंजूरी दे सकती है। कंपनी ने बताया कि इस दिन बोर्ड मीटिंग में फाइनल डिविडेंड की सिफारिश पर भी विचार किया जाएगा। अगर बोर्ड मंजूरी देता है, तो यह फाइनल डिविडेंड 2024-25 के लिए होगा।

पिछले साल कितना डिविडेंड मिला था?

डॉ लाल पैथलैब्स ने जनवरी 2025 में तीसरा अंतरिम डिविडेंड 6 रुपये प्रति शेयर दिया था। उससे पहले साल 2024 में कंपनी ने कुल 4 बार डिविडेंड दिया था, जिनमें एक फाइनल डिविडेंड भी शामिल था। उस साल कुल मिलाकर 30 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड मिला था। वहीं 2023 में कंपनी ने एक फाइनल और एक अंतरिम डिविडेंड दिया था, दोनों 6-6 रुपये प्रति शेयर के थे।

Q3 नतीजे में 19% मुनाफा बढ़ा

जनवरी 2025 में जारी तिमाही नतीजों के मुताबिक, डॉ लाल पैथलैब्स का पिछली तिमाही में मुनाफा 19% बढ़कर 98 करोड़ रुपये पहुंच गया था। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 82 करोड़ रुपये था। राजस्व (Revenue) भी बढ़कर 597 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले की तिमाही में 539 करोड़ रुपये था।

शेयर प्राइस में गिरावट

17 अप्रैल को डॉ लाल पैथलैब्स का शेयर 2.25% गिरकर 2708.80 रुपये पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - April 18, 2025 | 4:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement