facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Reliance से प्रतिस्पर्धा की चिंता नहीं, 2023-24 में बेहतर बिक्री की उम्मीद : Godrej Group

Advertisement
Last Updated- April 09, 2023 | 10:03 PM IST
Unfazed by competition from Reliance, expect broad-based growth in FY24; says GCPL

गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (GCPL ) रोजमर्रा के इस्तेमाल की वस्तुओं (FMCG) के क्षेत्र में रिलायंस के प्रवेश से चिंतित नहीं है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कंपनी बाबा रामदेव की अगुवाई वाली पतंजलि के इस क्षेत्र में उतरने की वजह से पहले ही चुनौतियों का सामना कर रही है।

GCPL के मुख्य वित्त अधिकारी (CFO) समीर शाह ने बताया कि कंपनी प्रतिस्पर्धा से बचने के लिए अपनी ब्रांड इक्विटी, उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला (wide range of portfolios) और नवाचार (innovations) पर दांव लगा रही है।

उन्होंने कहा, ‘हमने FMCG क्षेत्र में कई अवरोध देखे हैं। 2005-06 में सभी ने कहा था कि आधुनिक खुदरा क्षेत्र निजी लेबल के साथ इस क्षेत्र में तूफान ला देगा और FMCG कंपनियों को प्रतिस्पर्धा करना बहुत मुश्किल होगा। आधुनिक खुदरा व्यापार में 17-18 साल बाद आज भी कुछ नहीं बदला है।’

शाह FMCG क्षेत्र में रिलायंस के आने के बाद क्षेत्र में प्रतिस्पर्धात्मक स्थिति बदलने संबंधी एक सवाल का जवाब दे रहे थे।

शाह ने कहा, ‘अभी इसपर बात करना बहुत जल्दबाजी होगा। कुछ साल पहले हमने पतंजलि देखा। पांच-छह साल पहले लगता था कि FMCG क्षेत्र में वह सभी को पीछे छोड़ देंगे और आगे का रास्ता कठिन होगा। लेकिन हमने वैसी परेशानी या प्रतिस्पर्धा नहीं देखी। अब इसे (रिलायंस के आगमन) देखते हैं कि कुछ समय बाद क्या असर पड़ता है।’

जब वृद्धि के विभिन्न श्रेणियों के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि यह व्यापक रहेगी। उन्होंने कहा, ‘हम वित्त वर्ष 2023-24 में दोनों श्रेणियों- घरेलू वस्तुओं और व्यक्तिगत देखभाल में वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं।’

GCPL का 45 फीसदी राजस्व भारतीय बाजार से आता है जबकि शेष कमाई इंडोनेशिया और अफ्रीका जैसे वैश्विक बाजारों से होती है। मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपनी इकाई रिलायंस रिटेल के माध्यम से FMCG क्षेत्र में प्रवेश किया है।

Advertisement
First Published - April 9, 2023 | 4:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement