कंपनियां

Nokia Q1 results: लौटे अच्छे दिन ! भारत में चार गुना बढ़ा कारोबार

Published by
भाषा
Last Updated- April 20, 2023 | 10:45 PM IST

फिनलैंड की मोबाइल फोन कंपनी नोकिया (Nokia) की 2023 की पहली तिमाही में कुल बिक्री 10 फीसदी बढ़ोतरी के साथ 5.85 अरब यूरो रही है। इस दौरान कंपनी का भारत में कारोबार लगभग चार गुना हो गया है। कंपनी की वैश्विक बिक्री मार्च, 2022 की तिमाही में 5.34 अरब यूरो रही थी।

Nokia ने अपनी आय रिपोर्ट में बताया, ‘नेटवर्क ढांचा और मोबाइल नेटवर्क, दोनों ने 13-13 फीसदी वृद्धि की। नेटवर्क ढांचे में ऑप्टिकल नेटवर्क और IP नेटवर्क सबसे आगे रहे, जो देश में लगातार बढ़ती 5G सेवाओं को दिखाता है।’ भारत में बिक्री बढ़ने के साथ कंपनी ने उत्तरी अमेरिका और अन्य स्थानों पर खर्च कम किया है।

देश में तेजी से फैलते 5G नेटवर्क के कारण नोकिया इंडिया (Nokia India) की बिक्री मार्च, 2022 तिमाही के 20 करोड़ यूरो से लगभग चार गुना होकर 85.3 करोड़ यूरो हो गई।

Also Read: 5G कनेक्टिविटी में सुधार के लिए टेलीकॉम कंपनियों से मुलाकात करेगा TRAI

नोकिया के अध्यक्ष और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) पेक्का लुंडमार्क ने रिपोर्ट में कहा, ‘मोबाइल नेटवर्क की शुद्ध बिक्री में 13 फीसदी (स्थिर मुद्रा के आधार पर) की वृद्धि हुई क्योंकि भारत में 5G का विस्तार उत्तरी अमेरिका के खर्च में मंदी की भरपाई से कहीं अधिक हुआ।’

First Published : April 20, 2023 | 5:36 PM IST