facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अब UltraTech Cement का बड़ा धमाका, विदेशी कंपनी से करेगी 33.8 अरब का सौदा

Advertisement

मूल कंपनी के पास भारतीय इकाई की 69 फीसदी हिस्सेदारी है और शुक्रवार के बंद भाव के आधार पर इसका मूल्यांकन करीब 33.8 अरब रुपये बैठता है।

Last Updated- January 27, 2025 | 11:05 PM IST
UltraTech Cement Q1 results

उत्पादन क्षमता के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट जर्मनी की फर्म हाइडलबर्ग से उसकी भारतीय इकाई के अधिग्रहण पर बातचीत कर रही है। मनीकंट्रोल ने सोमवार को मामले से जुड़े सूत्रों के हवाले से यह खबर दी। रिपोर्ट में कहा गया है कि अल्ट्राटेक की मूल कंपनी आदित्य बिड़ला समूह के अधिकारियों ने हाइडलबर्ग के प्रबंधन से मुलाकात का और हाइडलबर्ग सीमेंट इंडिया के अधिग्रहण पर बातचीत की। लेकिन इस सौदे की कीमत का पता नहीं चला है।

जर्मनी की मूल कंपनी के पास भारतीय इकाई की 69 फीसदी हिस्सेदारी है और शुक्रवार के बंद भाव के आधार पर इसका मूल्यांकन करीब 33.8 अरब रुपये बैठता है। यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया है कि क्या अदाणी की बातचीत टूट गई है। मनीकंट्रोल ने अदाणी की बातचीत की मौजूदा स्थिति पर कोई जानकारी नहीं दी। दोनों दिग्गजों के अलावा हाइडलबर्ग ने आईपीओ लाने जा रही जेएसडब्ल्यू सीमेंट का ध्यान भी खींचा है। मीडिया ने पिछले साल यह खबर दी थी। हाइडलबर्ग ने एक ईमेल के जवाब में कहा कि वह बाजार के कयासों पर टिप्पणी नहीं करती। अल्ट्राटेक, हाइडलबर्ग सीमेंट इंडिया और अदाणी समूह से भी इस संबंध में तत्काल कोई टिप्पणी नहीं मिल पाई।

अदाणी समूह ने स्विस फर्म होल्सिम की सीमेंट परिसंपत्तियां खरीदकर साल 2022 में इस क्षेत्र में प्रवेश किया। क्षमता विस्तार और बाजार हिस्सा बढ़ाने के लिए अल्ट्राटेक व अदाणी समूह के बीच संघर्ष चल रहा है। विश्लेषकों का कहना है कि सीमेंट की मांग ठीक-ठाक बनी रहने की उम्मीद है। जुलाई में हाइडलबर्ग के सीईओ वॉन एश्टन ने कहा था कि भारत में समूह की बाजार स्थिति अभी तक अच्छी नहीं है और वह सभी विकल्पों पर विचार कर रहा है। साल 2006 में कई देसी अधिग्रहण के साथ भारत में प्रवेश करने वाली कंपनी के पास अभी चार संयंत्र हैं और कुल क्षमता 1.26 करोड़ टन है। इस खबर के बाद हाइडलबर्ग सीमेंट इंडिया का शेयर 6 फीसदी उछला। इस हफ्ते कंपनी तिमाही नतीजे पेश करेगी। अल्ट्राटेक ने पिछले हफ्ते बेहतर तिमाही नतीजे पेश किए हैं।

Advertisement
First Published - January 27, 2025 | 10:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement