कंपनियां

अब Netflix होगा फ्री! बिना सब्सक्रिप्शन देख सकेंगे अपनी मनपसंद मूवी या वेब सीरीज

Netflix अपना यूजर बेस बढ़ाने के लिए अपनी कंटेंट लाइब्रेरी का फ्री में एक्सेस दे सकता है। इसके लिए Netflix फ्री सब्सक्रिप्शन मॉडल लॉन्च कर सकता है।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- June 26, 2024 | 3:00 PM IST

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर कोई भी कंटेंट देखने के लिए यूजर्स को पैसे खर्च करने पड़ते हैं। इसका सबसे सस्ता प्लान 149 रुपये का है। हालांकि, इस प्लान में केवल फोन पर SD कंटेंट देखने को मिलता है। इसके अलावा, फिर प्लान सुविधाओं के हिसाब से और महंगे हैं। इन महंगे प्लान को लेकर कई यूजर्स शिकायत भी करते है। लेकिन जल्द ही कंपनी अपना प्लेटफॉर्म पर फ्री में कंटेंट दिखा सकती है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओटीटी प्लेटफॉर्म अपना यूजर बेस बढ़ाने के लिए अपनी कंटेंट लाइब्रेरी का फ्री में एक्सेस दे सकता है। इसके लिए Netflix फ्री सब्सक्रिप्शन मॉडल लॉन्च कर सकता है।

कहां लॉन्च होगा ये फ्री सब्सक्रिप्शन मॉडल?

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि नेटफ्लिक्स इस सर्विस को यूरोप और एशिया के यूजर के लिए ला सकता है। हालांकि, अभी इस बात को लेकर Netflix की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है। साथ ही इस बात की भी जानकारी नहीं मिली है कि यह फीचर भारत में कब तक आएगा।

बता दें कि नेटफ्लिक्स पर फ्री में कंटेंट देखने के दौरान यूजर्स को ऐड्स यानी विज्ञापन भी देखना होगा। ऐसा माना जा रहा है कि इससे कंपनी का ऐड रेवेन्यू बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें: दूरसंचार अधिनियम 2023 लागू, सरकार को मिल सकती है आपके मैसेज रोकने की शक्ति

कब तक हो सकता है लॉन्च?

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, नेटफ्लिक्स अपने ऐडवर्टाइजिंग टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म को डेवलप कर रहा है, जिसे साल 2025 के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने
इसको लेकर हाल ही में घोषणा की थी। कंपनी ने जानकारी दी थी कि यूजर उसके ऐड सपोर्टेड टियर से कनेक्ट हो रहे हैं।

इसी वजह से नेटफ्लिक्स के ग्लेबल एक्टिव यूजर्स की संख्या बढ़कर 4 करोड़ हो गई है, जो कि एक साल पहले तक सिर्फ 50 लाख थी।

नेटफ्लिक्स प्लान डिटेल्स

अमेरिका में कंपनी के Ad-सपोर्ट प्लान की कीमत 6.99 डॉलर (लगभग 600 रुपये) है। वहीं, भारत में कंपनी के प्लान की कीमत 149 रुपये से शुरू है, जो मोबाइल यूजर्स के लिए है। वहीं कंपनी का बेसिक प्लान 199 रुपये के मंथली चार्ज पर आता है। इसमें यूजर्स को 720P की क्वालिटी में कंटेंट देखने को मिलता है। इसके अलावा, कंपनी 499 रुपये और 649 रुपये के दो अन्य प्लान भी ऑफर करती है, जो Full HD क्वालिटी और 4K + HDR के साथ आते हैं। साथ ही इन प्लान को खरीदने से एक से अधिक डिवाइस को कनेक्ट किया जा सकता है।

 

First Published : June 26, 2024 | 3:00 PM IST