facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

NSE-BSE ने टाटा मोटर्स के शेयर की डीलिस्टिंग को दी मंजूरी

Advertisement

टाटा मोटर्स डीवीआर गुरुवार को 1 फीसदी बढ़कर 474 रुपये के भाव पर बंद हुआ था। बता दें कि इसका शेयर एक साल में 100 फीसदी बढ़ा है।

Last Updated- December 22, 2023 | 6:45 PM IST
Tata Motors
Representative Image

बीएसई और एनएसई ने टाटा मोटर्स के ‘ए’ ऑर्डिनरी शेयरों (डीवीआर यानी डिफरेंशियल वेटिंग राइट्स) को रद्द करने और ऑर्डिनरी शेयर को अलॉटमेंट करने को मंजूरी दे दी है। इसकी जानकारी टाटा मोटर्स ने दी है।

एक्सचेंजों ने कंपनी, शेयरधारकों और ऋणदाताओं के बीच इसके लिए व्यवस्था की योजना को भी मंजूरी दे दी।

DVR को Tata करेगी ‘टाटा’

10 Tata Motors DVR शेयर पर शेयरधारकों को Tata Motors के 7 शेयर मिलेंगे। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि टाटा मोटर्स DVR को खत्म कर रही है। कंपनी DVR शेयर को ऑर्डिनरी शेयरों में बदलेगी।

यह भी पढ़ें : RBI की तरफ से AIF में लगाम के बाद पीरामल ने किया प्रावधान

टाटा मोटर्स डीवीआर प्राइस

टाटा मोटर्स डीवीआर गुरुवार को 1 फीसदी बढ़कर 474 रुपये के भाव पर बंद हुआ था। बता दें कि इसका शेयर एक साल में 100 फीसदी बढ़ा है।

जानें डीवीआर के बारे में-

डीवीआर शेयर यानि डिफरेंशियल वोटिंग राइट शेयर ऐसे शेयर होते हैं जिसपर वोटिंग और डिविडेंड के लिए विशेष अधिकार जुड़े होते हैं। दरअसल आम नियमों के अनुसार किसी कंपनी के हर स्टॉकहोल्डर को समान वोटिंग राइट्स और डिविडेंड राइट्स मिले होते हैं।

ऐसे शेयरों को सामान्य या ऑर्डिनरी शेयर कहा जाता है। इस बीच डीवीआर का कॉन्सेप्ट लाया गया। इसमें कंपनियां कुछ ऐसे शेयर जारी करती है जिसमें वोटिंग राइट्स आम शेयरों के मुकाबले कम होता है।

इसके बदले में कंपनियां डीवीआर के निवेशकों को आम शेयरधारकों के मुकाबले ज्यादा डिविडेंड ऑफर करती है।

यह भी पढ़े: Adani Green अगले साल डेट सिक्योरिटीज के जरिए जुटाएगी 2 अरब डॉलर, चढ़े शेयर

आसान भाषा में समझें तो ऐसे निवेशक जो कंपनी से ज्यादा से ज्यादा रिटर्न चाहते हैं और कंपनी ते मैनेजमेंट के फैसलों को लेकर होने वाली वोटिंग में शामिल नहीं होते , उनको कंपनियां अतिरिक्त डिविडेंड के रूप में ज्यादा भुगतान कर उनके वोटिंग राइट्स का हिस्सा ले लेती हैं। इससे कंपनी और निवेशक दोनों को ही फायदा होता है।

डीवीआर की खास बात ये है कि डीवीआर आम शेयरों के मुकाबले काफी कम कीमत पर ऑफर होते हैं ऐसे में निवेशक कम रकम के साथ भी कंपनी की ग्रोथ का फायदा उठा सकते हैं।

भारत में कब हुआ था लॉन्च?

भारत में सबसे पहले टाटा मोटर्स ने 2008 में पहला डीवीआर लॉन्च किया था। जिसके बाद गुजरात एनआरई कोक, फ्यूचर एंटरप्राइजेस और जैन इरीगेशन ने अपने डीवीआर उतारे।

यह भी पढ़े: Virat Kohli फैमिली इमरजेंसी के कारण साउथ अफ्रीका से लौटे भारत

Advertisement
First Published - December 22, 2023 | 10:35 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement