कंपनियां

रिन्यूएबल एनर्जी, हाइड्रोजन सेक्टर में नई संभावनाएं तलाशने को NTPC, Oil India में करार

NTPC ने बयान में कहा कि इस एमओयू के अंतर्गत भूतापीय और कार्बन उत्सर्जन में कमी से जुड़ी अन्य मुहिमों को भी आगे बढ़ाया जाएगा।

Published by
भाषा   
Last Updated- September 01, 2023 | 4:16 PM IST

सार्वजनिक क्षेत्र की एनटीपीसी (NTPC) और ऑयल इंडिया (Oil India) ने नवीकरणीय ऊर्जा (renewable energy), हरित हाइड्रोजन (green hydrogen) के उत्पादन की संभावनाएं तलाशने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

एनटीपीसी ने बयान में कहा कि इस एमओयू के अंतर्गत भूतापीय और कार्बन उत्सर्जन में कमी से जुड़ी अन्य मुहिमों को भी आगे बढ़ाया जाएगा। एमओयू पर हस्ताक्षर एनटीपीसी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) गुरदीप सिंह और ऑयल इंडिया के सीएमडी रंजीत रथ की उपस्थिति में बृहस्पतिवार को किए गए।

यह भी पढ़ें : Adani के बाद OCCRP के लपेटे में Vedanta, लगाया पर्यावरण नियमों को कमजोर करने के लिए लॉबिंग का आरोप

कंपनी ने कहा, “समझौता ज्ञापन नवीकरणीय ऊर्जा, हरित हाइड्रोजन और उससे बनने वाले उत्पाद, भूतापीय और कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने के उपायों जैसे क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाएं तलाशने के लिए है…।’’

एनटीपीसी का लक्ष्य 2032 तक 60 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता स्थापित करना और हरित हाइड्रोजन प्रौद्योगिकी तथा ऊर्जा भंडारण क्षेत्र में प्रमुख बनना है।

First Published : September 1, 2023 | 4:16 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)