कंपनियां

NTPC ने FY24 की पहली छमाही में कोयला उत्पादन में 83% की वृद्धि दर्ज की

NTPC ने चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 की पहली छमाही में 160.5 लाख मीट्रिक टन (एमएमटी) का कोयला उत्पादन हासिल किया।

Published by
भाषा   
Last Updated- October 03, 2023 | 1:14 PM IST

सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी के कोयला उत्पादन में चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 की अप्रैल-सितंबर अवधि में सालाना आधार पर 83 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई।

कंपनी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, एनटीपीसी लिमिटेड ने पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में वित्त वर्ष 2023-24 की पहली छमाही के दौरान अपनी कैप्टिव खदानों से कोयला उत्पादन में 83 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें : Vedanta Share Price: डीमर्जर की खबर का असर, बाजार खुलते ही स्टॉक ने पकड़ी रफ्तार

कंपनी ने चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 की पहली छमाही में 160.5 लाख मीट्रिक टन (एमएमटी) का कोयला उत्पादन हासिल किया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की 2022-23 की समान अवधि (अप्रैल-सितंबर 2022) में यह 87.6 लाख मीट्रिक टन रहा।

इसके अलावा, एनटीपीसी ने वित्त वर्ष 2023-24 की पहली छमाही में 172 लाख मीट्रिक टन का कोयला प्रेषण भी हासिल किया। इसमें पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 94 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई।

First Published : October 3, 2023 | 1:14 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)