facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बंगाल डेटा सेंटर में 2,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी NTT

Advertisement

डेटा सेंटर कैंपस 7.5 ​एकड़ जमीन पर होगा और पूरी तरह से तैयार होने के बाद 6 लाख वर्गफुट में फैला होगा।

Last Updated- February 13, 2023 | 11:37 PM IST
Data Center
BS

जापान की NTT ने बंगाल सिलिकन वैली टेक हब में प्रस्तावित डेटा सेंटर में कुल मिलाकर 2,000 करोड़ रुपये के निवेश की परिकल्पना की है।

NTT ग्लोबल डेटा सेंटर ऐंड क्लाउड इन्फ्रास्ट्रक्चर इंडिया और NTT कम्युनिकेशंस इंडिया के सीईओ शेखर शर्मा ने कहा, हमारी योजना कुल 25 मेगावॉट आईटी लोड के साथ तीन डेटा सेंटर बनाने की है और पहली इमारत 12 से 15 महीने में तैयार हो जाएगी।

बंगाल सिलिकन वैली के NTT डेटा सेंटर कैंपस में भूमि पूजन समारोह को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि यह शुरुआत है, लेकिन अहम मील का पत्थर है। डेटा सेंटर कैंपस 7.5 ​एकड़ जमीन पर होगा और पूरी तरह से तैयार होने के बाद 6 लाख वर्गफुट में फैला होगा।

शर्मा ने कहा, कैंपस में पहला डेटा सेंटर 1 लाख वर्गफुट में फैला होगा, जिसकी क्षमता 9 मेगावॉट लोड व 6 मेगावॉट आईटी लोड होगी।

यह भी पढ़ें : Chat GPT आधारित चुनौतियों से निपटने में सक्षम इन्फोसिस, TCS

उन्होंने कहा, भारत में यह समय NTT के लिए काफी अहम है। भारत में डेटा सेंटर बाजार में हमारी रफ्तार किसी अन्य देशों के मुकाबले सबसे ज्यादा है। अगले पांच साल में हम भारत में काफी ज्यादा बढ़त देखेंगे।

भारत में NTT का मौजूदा डेटा सेंटर 230 मेगावॉट ऑपरेशनल लोड के साथ है और यह मुंबई, बेंगलूरु, दिल्ली-एनसीआर और चेन्नई में 12 केंद्रों के साथ 21 लाख वर्गफुट में फैला हुआ है।

Advertisement
First Published - February 13, 2023 | 9:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement