facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत में OLA का बोलबाला, Uber काफी पीछे

Advertisement

खुसरोशाही के जवाब में भवीश अग्रवाल ने कहा, उबर भारत में उनकी कंपनी से काफी पीछे

Last Updated- February 26, 2024 | 10:12 PM IST
भारत में OLA का बोलबाला, Uber काफी पीछे, Uber way behind Ola in India: Bhavish Aggarwal responds to Khosrowshahi
Bhavish Aggarwal, CEO, Ola. (Illustration: Binay Sinha)

इंटरनेट के माध्यम से टैक्सी सेवा प्रदान करने वाली कंपनी ओला का कहना है कि उसका कारोबार भारत में काफी फैल चुका है। ओला के संस्थापक भवीश अग्रवाल ने आज कहा कि उबर भारत में उनकी कंपनी से काफी पीछे चल रही हैं।

इससे पहले उबर के मुख्य कार्याधिकारी दारा खुसरोशाही ने एक राष्ट्रीय दैनिक को दिए साक्षात्कार में कहा था कि ओला का मुख्य ध्यान इलेक्ट्रिक वाहनों के कारोबार पर है जबकि उबर राइड-शेयरिंग कारोबार में अधिक दिलचस्पी ले रही है।

खोसरोशाही ने यह भी कहा था कि उनकी कंपनी भारत में सबसे आगे रहने के लिए आई है न कि पीछे-पीछे चलने के लिए। अग्रवाल की टिप्पणी उबर प्रमुख के बयान के बाद आई है।

खोसरोशाही की टिप्पणी पर अग्रवाल ने प्रतिक्रिया में बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘ओला मजबूती के साथ कारोबार लगातार बढ़ा रही है। इसका कारोबार भारत में रोज बढ़ता ही जा रहा है। श्रीमान उबर (खुसरोशाही) हमसे कहीं पीछे हैं। अगर आप राइड-शेयरिंग कारोबार से मिलने वाले राजस्व को देखें तो वित्त वर्ष 2023 में यह हमारे मामले में 3 गुना था। उबर हमें टक्कर नहीं दे पा रही है।’

अग्रवाल ने दावा किया कि भारत में सड़कों पर उबर बहुत कम दिखाई देती है। ओला इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) खंड में 5,500 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी ओला इलेक्ट्रिक के जरिये यह निर्मग लाएगी।

देश में ईवी खंड में यह किसी भी कंपनी द्वारा लाया जाने वाला पहला आईपीओ होगा। कंपनी ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) को प्रारंभिक पंजीकरण दस्तावेज भी सौंप दिए हैं। अग्रवाल आम चुनाव से पलहे आईपीओ लाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं।

Advertisement
First Published - February 26, 2024 | 10:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement