facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

One year since Hindenburg: बुरा दौर पीछे छोड़ मजबूत हो रहा अदाणी समूह

Advertisement

Hindenburg रिपोर्ट में Adani समूह के ​खिलाफ लगाए गए आरोपों से समूह की कंपनियों के बाजार मूल्य में करीब 65 फीसदी या 12.4 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई थी।

Last Updated- January 24, 2024 | 10:46 PM IST
Adani Airports IPO:

गौतम अदाणी समूह के ​खिलाफ अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट प्रका​शित होने पर समूह की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आई थी लेकिन रिपोर्ट के आने के एक साल पूरा होने तक समूह ने बाजार पूंजीकरण में हुए ज्यादातर नुकसान की भरपाई कर ली है। वह दुनिया के अग्रणी कोष प्रबंधकों से निवेश जुटा रहा है और सबसे महत्त्वपूर्ण नियामकीय जांच से भी वह लगभग बाहर निकल आया है।

रिपोर्ट में अदाणी समूह के ​खिलाफ लगाए गए आरोपों से समूह की कंपनियों के बाजार मूल्य में करीब 65 फीसदी या 12.4 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई थी और यह 19.2 लाख करोड़ रुपये से घटकर 7 लाख करोड़ रुपये रह गई। समूह ने 20,000 करोड़ रुपये की ताजा शेयर बिक्री को पूर्ण अ​भिदान मिलने के बावजूद वापस ले लिया था।

हालांकि 27 फरवरी, 2023 के निचले स्तर से समूह के बाजार मूल्य में करीब दोगुना इजाफा हुआ है। समूह द्वारा कर्ज कम करने और खाते को दुरुस्त करने के प्रयास से शेयरों में तेजी आई। इस क्रम में प्रवर्तक ने मार्च 2023 में जीक्यूजी समूह को करीब 2 अरब डॉलर मूल्य के शेयरों की बिक्री की, जिससे समूह के प्रति निवेशकों का भरोसा बढ़ा।

इसके साथ ही सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अदाणी मामले की जांच विशेष जांच दल (एसआईटी) या केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के पास भेजने से इनकार करने से भी इस बात को बल मिला कि समूह के संबंध में बाजार नियामक की ओर से कोई नियामकीय विफलता नहीं हुई है।

Advertisement
First Published - January 24, 2024 | 10:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement