कंपनियां

OYO ने किया ऐलान, अगले तीन महीने में जुड़ेंगे 750 और होटल

ओयो ने बयान में कहा कि ज्यादातर नए होटल उसके प्रीमियम ब्रांड- पैलेट, टाउनहाउस, टाउनहाउस ओक और कलेक्शन-ओ के तहत शामिल किए जाएंगे।

Published by
भाषा   
Last Updated- October 16, 2023 | 4:03 PM IST

आतिथ्य प्रौद्योगिकी कंपनी ओयो (OYO) ने सोमवार को कहा कि वह अगले तीन माह में अपने मंच पर 750 होटल और जोड़ेगी। कंपनी त्योहारी और शीतकालीन पर्यटन सत्र का लाभ उठाने के लिए 35 से अधिक शहरों में इन होटलों को जोड़ेगी।

ओयो ने बयान में कहा कि ज्यादातर नए होटल उसके प्रीमियम ब्रांड- पैलेट, टाउनहाउस, टाउनहाउस ओक और कलेक्शन-ओ के तहत शामिल किए जाएंगे। कंपनी ने कहा कि नए होटलों के लिए उसका मुख्य जोर गोवा, जयपुर, मसूरी, ऋषिकेश, कटरा, पुरी, शिमला, नैनीताल, उदयपुर और माउंट आबू पर है।

यह भी पढ़ें : पूंजीगत वस्तु कंपनियों का दूसरी तिमाही में लाभ रहेगा बरकरार!

ओयो के मुख्य कारोबार अधिकारी अनुज तेजपाल ने कहा कि नए होटलों को जोड़ने से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय समुदायों के लिए रोजगार के अवसर भी तैयार होंगे।

First Published : October 16, 2023 | 4:02 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)