कंपनियां

OYO Palette: ‘पैलेट’ ब्रांड के साथ प्रीमियम रिजॉर्ट व होटल कैटेगरी में उतरी कंपनी

OYO ने जयपुर, हैदराबाद, दीघा, मुंबई, चेन्नई, मानेसर और बेंगलूरु में शुरुआत में 10 ‘पैलेट’ रिजॉर्ट शुरू किए हैं।

Published by
भाषा   
Last Updated- July 18, 2023 | 3:38 PM IST

आतिथ्य क्षेत्र से जुड़ी कंपनी ओयो (OYO) ने मंगलवार को अपने नए ब्रांड ‘पैलेट’ की शुरुआत करने के साथ ही प्रीमियम रिजॉर्ट व होटल कैटेगरी में उतरने की घोषणा की। इसके तहत कंपनी की योजना चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही तक ऐसी कुल 50 संपत्तियों को जोड़ने की योजना है।

40 और ‘पैलेट’ रिजॉर्ट जोड़ेने की योजना

OYO की ओर से जारी बयान के अनुसार, कंपनी ने जयपुर, हैदराबाद, दीघा, मुंबई, चेन्नई, मानेसर और बेंगलूरु में शुरुआत में 10 ‘पैलेट’ रिजॉर्ट शुरू किए हैं। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही तक OYO अपने मंच पर 40 और ‘पैलेट’ रिजॉर्ट जोड़ेगी।

Also read: OYO Hotels क्रिकेट विश्व कप के मेजबान शहरों में 500 होटल जोड़ेगी

आज लोगों को केवल ठहरने के लिए कोई जगह नहीं चाहिए- अनुज तेजपाल

कंपनी ने कहा, ‘दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र), कोलकाता, अमृतसर, शिमला, गोवा, उदयपुर, पुणे, मसूरी, श्रीनगर और कोच्चि जैसे गंतव्यों में इसका विस्तार किया जाएगा।’ इस बारे में OYO के मुख्य कारोबार अधिकारी अनुज तेजपाल ने कहा, ‘आज लोगों को केवल ठहरने के लिए कोई जगह नहीं चाहिए होती बल्कि वे अलग व यादगार अनुभव चाहते हैं। इसी प्रवृत्ति ने हमें अपने मंच पर ‘पैलेट’ ब्रांड पेश करने के लिए प्रेरित किया।’

First Published : July 18, 2023 | 3:38 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)