facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Paras Defence ने इजरायली कंपनी Heven Drones से मिलाया हाथ, भारत में बनाएंगे लॉजिस्टिक्स और कार्गो ड्रोन

Advertisement

इस जॉइंट वेंचर में पारस डिफेंस की हिस्सेदारी 51% होगी, जबकि हेवन ड्रोन्स के पास बाकी 49% हिस्सेदारी रहेगी। दोनों कंपनियां इस नई कंपनी के बोर्ड में बराबर प्रतिनिधित्व करेंगी।

Last Updated- May 23, 2025 | 4:52 PM IST
इस नई कंपनी का प्रस्तावित नाम पारस हेवन एडवांस्ड ड्रोन्स प्राइवेट लिमिटेड है, और इसे 1 लाख रुपये की अधिकृत पूंजी के साथ शुरू किया जाएगा।

भारत की डिफेंस और स्पेस सेक्टर की अग्रणी कंपनी पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज लिमिटेड ने शुक्रवार, 23 मई 2025 को इजरायल की कंपनी हेवन ड्रोन्स लिमिटेड के साथ एक जॉइंट वेंचर शुरू करने की घोषणा की। इस साझेदारी के तहत भारत में एक नई कंपनी बनाई जाएगी, जो डिफेंस और नागरिक सिविलियन यूज के लिए लॉजिस्टिक्स और कार्गो ड्रोन को डेवलप करने और उसका प्रोडक्शन करने पर काम करेगी। इस नई कंपनी का प्रस्तावित नाम पारस हेवन एडवांस्ड ड्रोन्स प्राइवेट लिमिटेड है, और इसे 1 लाख रुपये की अधिकृत पूंजी के साथ शुरू किया जाएगा।

भारत में ड्रोन प्रोडक्शन को मिलेगा बढ़ावा

इस जॉइंट वेंचर में पारस डिफेंस की हिस्सेदारी 51% होगी, जबकि हेवन ड्रोन्स के पास बाकी 49% हिस्सेदारी रहेगी। दोनों कंपनियां इस नई कंपनी के बोर्ड में बराबर प्रतिनिधित्व करेंगी, जिसमें प्रत्येक कंपनी के दो-दो डायरेक्ट शामिल होंगे। साथ ही, भविष्य में शेयर जारी करने के मामले में दोनों कंपनियों को पहले से तय अधिकार मिलेंगे। यह साझेदारी भारत सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ पहल के हिसाब से है, जिसका लक्ष्य देश में स्वदेशी विनिर्माण को बढ़ावा देना है। इस कदम से भारत की ड्रोन टेक्नोलॉजी और प्रोडक्शन कैपेसिटी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की उम्मीद है।

Also Read: Tesla CEO की कुर्सी पर Elon Musk की मुहर, अगले 5 साल तक नहीं छोड़ेंगे पद

पारस डिफेंस ने साफ किया कि हेवन ड्रोन्स या उससे जुड़ी किसी भी कंपनी में उनकी कोई मौजूदा हिस्सेदारी नहीं है। साथ ही, यह समझौता किसी भी तरह से ‘रिलेटेड पार्टी ट्रांजेक्शन’ की श्रेणी में नहीं आता। इस साझेदारी का मकसद डिफेंस और सिविलियन यूज में ड्रोन आधारित समाधानों की बढ़ती मांग को पूरा करना है। खास तौर पर, यह नई कंपनी लॉजिस्टिक्स और कार्गो ड्रोन बनाएगी, जो सैन्य और गैर-सैन्य दोनों सैन्य में इस्तेमाल हो सकेंगे।

इस घोषणा के बाद पारस डिफेंस के शेयरों में कुछ सुधार देखा गया। शुक्रवार को BSE पर कंपनी के शेयर 1.23% की बढ़ोतरी के साथ  1637.10 रुपये पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - May 23, 2025 | 4:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement