कंपनियां

Patel Engineering Q2 Result: नेट प्रॉफिट 63% बढ़कर 32 करोड़ रुपये हुआ

पटेल इंजीनियरिंग की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, कंपनी की परिचालन आय बढ़कर 1,021.3 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल समान अवधि में 830.3 करोड़ रुपये थी।

Published by
भाषा   
Last Updated- November 03, 2023 | 2:54 PM IST

एकीकृत बुनियादी ढांचा एवं निर्माण सेवा कंपनी पटेल इंजीनियरिंग का चालू वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ में 63 प्रतिशत बढ़कर 32.1 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का पिछले वित्त वर्ष दूसरी तिमाही में शुद्ध मुनाफा 19.7 करोड़ रुपये रहा था।

यह भी पढ़ें : Whirlpool India Q2 results: नेट प्रॉफिट 22.07% घटकर 38.20 करोड़ रुपये रह गया

पटेल इंजीनियरिंग की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, कंपनी की परिचालन आय बढ़कर 1,021.3 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल समान अवधि में 830.3 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक रूपेन पटेल ने कहा कि राजस्व और लाभांश में वृद्धि से आर्थिक चुनौतियों के बावजूद कंपनी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

 

First Published : November 3, 2023 | 2:50 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)