facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पेटीएम का नेट प्रॉफिट 928 करोड़ रुपये रहा, रेवेन्यू में 34.1 फीसदी की आई कमी

Advertisement

जोमैटो के साथ लेनदेन से कंपनी को 1,345.4 करोड़ रुपये का असाधारण लाभ हुआ। इस कारण कंपनी पिछली तिमाहियों में घाटे के बाद इस तिमाही में मुनाफे में आ गई।

Last Updated- October 22, 2024 | 10:05 PM IST
Paytm

फिनटेक फर्म पेटीएम (Paytm) की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस का वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही में संयुक्त शुद्ध लाभ 928.3 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का घाटा 290.5 करोड़ रुपये था। कंपनी ने फूड एग्रीगेटर जोमैटो को अपना टिकटिंग कारोबार 2,048 करोड़ रुपये में बेचा है जिसके बाद उसके शुद्ध लाभ में यह बढ़ोतरी हुई है।

जोमैटो के साथ लेनदेन से कंपनी को 1,345.4 करोड़ रुपये का असाधारण लाभ हुआ। इस कारण कंपनी पिछली तिमाहियों में घाटे के बाद इस तिमाही में मुनाफे में आ गई।

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा इसकी सहायक कंपनी पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर की गई कार्रवाई के बाद चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का घाटा बढ़कर 838.9 करोड़ रुपये हो गया था।

चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में कंपनी का परिचालन से राजस्व भी एक साल पहले के 2,518.6 करोड़ रुपये के मुकाबले 34.1 फीसदी घटकर 1,659.5 करोड़ रुपये रहा। पिछली तिमाही के 1,501.6 करोड़ रुपये के मुकाबले राजस्व में 10.5 फीसदी की वृद्धि हुई है।

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में पेटीएम ने 2,244.8 करोड़ रुपये के साथ अपने खर्चों को नियंत्रित करना जारी रखा जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में खर्च किए गए 2936.7 करोड़ रुपये से 23.5 फीसदी कम है। यह कटौती मार्केटिंग, कर्मचारी लाभ और भुगतान प्रसंस्करण शुल्कों पर कम खर्च के कारण हुई है।

Advertisement
First Published - October 22, 2024 | 10:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement