facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PayU India ने कंपनी के CEO अनिर्बान मुखर्जी को बनाया ग्लोबल सीईओ

Advertisement

लॉरेंट ले मोल, जो कि मुखर्जी की नियुक्ति से पहले ग्लोबल सीईओ थे, वो अब एडवाइजरी कैपिसिटी में Prosus और PayU के साथ बने रहेंगे।

Last Updated- October 03, 2023 | 2:25 PM IST
Anirban Mukherjee

फिनटेक कंपनी पेयू इंडिया (PayU India) ने अपने टॉप मैनेजमेंट में बड़ा बदलाव किया है। कंपनी के अपने ग्लोबल चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर पहले से ही कंपनी में कार्यरत अनिर्बान मुखर्जी को ये जिम्मेदारी सौंपी है।

बता दें मुखर्जी पेयू इंडिया के के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) रहे हैं जो कि ग्लोबल सीईओ का पद संभालेंगे। PayU ने एक बयान में कहा, ‘अपनी नई जिम्मेदारी में अनिर्बान Prosus की लीडरशिप टीम में शामिल होंगे। वे सीधे Prosus और Naspers के अंतरिम CEO एर्विन तू को रिपोर्ट करेंगे। वे PayU के ओवरऑल बिजनेस ऑपरेशन के लिए जिम्मेदार होंगे।’

ये भी पढ़ें- NCC को मिले 4,206 करोड़ रुपये के तीन कॉन्ट्रैक्ट

दो महीने पहले PayU ने Rapyd को बेची कारोबार की हिस्सेदारी

दो महीने पहले ही नीदरलैंड स्थित इन्वेस्टमेंट फर्म Prosus ने बताया कि फिनटेक शाखा पेयू ने अपने बिजनेस का एक हिस्सा इजराइल की Rapyd को बेचा है। ये डील 61 करोड़ डॉलर में हुई थी। PayU ने अपने ग्लोबल पेमेंट ऑर्गेनाइजेशन (GPO) को बेचने की घोषणा की, जो लैटिन अमेरिका, सेंट्रल और ईस्टर्न यूरोप और अफ्रीका के 30 से अधिक देशों में ग्लोबल मर्चेंट के लिए ई-कॉमर्स पेमेंट सॉल्यूशन प्रदान करता है।

ये भी पढ़ें-SC ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रियल्टी फर्म ‘M3M’ के दो निदेशकों की जमानत अर्जी की मंजूर

लॉरेंट ले मोल, जो कि मुखर्जी की नियुक्ति से पहले ग्लोबल सीईओ थे, वो अब एडवाइजरी कैपिसिटी में Prosus और PayU के साथ बने रहेंगे। बता दें, कंपनी ने नवंबर 2022 में नायका के पूर्व चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) अरविंद अग्रवाल को अपना CFO नियुक्त किया था।

Advertisement
First Published - October 3, 2023 | 2:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement