कंपनियां

विमानों से अधिक यात्रा कर रहे लोग, घरेलू उड़ानों के यात्रियों की संख्या बढ़ी

Published by
भाषा
Last Updated- March 20, 2023 | 10:52 PM IST

भारत में इस साल फरवरी में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 56.82 फीसदी बढ़कर 1.20 करोड़ पर पहुंच गई। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

फरवरी, 2022 में सभी घरेलू एयरलाइन से स्थानीय मार्गों पर कुल 76.96 लाख यात्रियों ने यात्रा की थी। यातायात वृद्धि में सबसे बड़ी हिस्सेदारी इंडिगो की रही।

इंडिगो की उड़ानों से पिछले महीने 67.42 लाख लोगों ने यात्रा की, जो फरवरी, 2023 में कुल घरेलू यात्री यातायात का 55.9 फीसदी रहा। वहीं एयर इंडिया, एशियाएशिया इंडिया और विस्तार से समीक्षाधीन महीने में कुल 29.75 लाख लोगों ने यात्राएं कीं।

दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलूरु जैसे चार अहम हवाई अड्डों से आनेजाने वाले यात्रियों की औसतन संख्या के लिहाज से स्पाइसजेट की 91 फीसदी क्षमता का उपयोग हुआ, जो सर्वाधिक है, जबकि इंडिगो के लिए यह आंकड़ा 88.8 फीसदी रहा।

First Published : March 20, 2023 | 10:52 PM IST