facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PFC को अबतक का सबसे बड़ा विदेशी करेंसी में मिला लोन, कई बैंकों के साथ हुआ समझौता

Advertisement

बयान के अनुसार, ‘‘पीएफसी को विदेशी मुद्रा में 1.265 अरब अमेरिकी डॉलर मूल्य का अभी तक का सबसे बड़ा कर्ज मिला है।’’

Last Updated- October 04, 2024 | 5:26 PM IST
PFC FY24Q3 Results: Power Finance Corporation's net profit increased by 20 percent, NPA declined PFC FY24Q3 Results: पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन का 20 फीसदी बढ़ा नेट मुनाफा, NPA में आई गिरावट

सार्वजनिक क्षेत्र की पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (PFC ) को विदेशी मुद्रा में 1.265 अरब डॉलर का अब तक का सबसे बड़ा कर्ज मिला है। कंपनी ने शुक्रवार को बयान में कहा कि यह ऐतिहासिक लेनदेन आईएफएससी गिफ्ट सिटी (गांधीनगर) स्थित कई बैंकों के साथ एक समझौते के जरिये निष्पादित किया गया।

बयान के अनुसार, ‘‘पीएफसी को विदेशी मुद्रा में 1.265 अरब अमेरिकी डॉलर मूल्य का अभी तक का सबसे बड़ा कर्ज मिला है।’’

कर्ज का इस्तेमाल मुख्य रूप से ताप विद्युत उत्पादन परियोजनाओं के अलावा अन्य परिसंपत्तियों के वित्तपोषण के लिए किया जाएगा। यह कार्बन उत्सर्जन में कमी और हरित ऊर्जा में बदलाव के प्रति पीएफसी की प्रतिबद्धता को बताता है।

यह कर्ज 4.21 प्रतिशत (फ्लोटिंग) प्रति वर्ष की औसत दर पर तीन मुद्राओं अमेरिकी डॉलर, यूरो और जापानी येन में पांच वर्ष के लिए उपलब्ध कराया गया है।

कंपनी को यह कर्ज एसबीआई, आईडीबीआई, एक्सिस, एमयूएफजी, डॉयचे और एसएमबीसी से मिला है। इसमें एसबीआई सबसे बड़ा बैंक है।

Advertisement
First Published - October 4, 2024 | 5:26 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement