कंपनियां

PFC ने HPCL राजस्थान रिफाइनरी को 9,187 करोड़ रुपये का धन उपलब्ध कराया

PFC न केवल बिजली क्षेत्र, बल्कि बुनियादी ढांचा क्षेत्र के जरिये भी राष्ट्र निर्माण में सहयोग दे रही है।

Published by
भाषा   
Last Updated- July 06, 2023 | 1:28 PM IST

सार्वजनिक क्षेत्र की पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (PFC) ने एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (HPCL Rajasthan Refinery Ltd.) को 9,187 करोड़ रुपये का वित्त प्रदान किया है। PFC ने बृहस्पतिवार को बयान में यह जानकारी दी।

यह पहली परियोजना है जबकि पीएफसी ने रिफाइनरी और पेट्रोरसायन क्षेत्र को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई है। बयान में कहा गया है कि पीएफसी न केवल बिजली क्षेत्र, बल्कि बुनियादी ढांचा क्षेत्र के जरिये भी राष्ट्र निर्माण में सहयोग दे रही है।

महारत्न कंपनी और बिजली क्षेत्र में देश की प्रमुख गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) पीएफसी ने एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लि. (HPCL Rajasthan Refinery Ltd.) को राजस्थान के बाड़मेर में स्थित 90 लाख टन सालाना क्षमता के रिफाइनरी एवं पेट्रोरसायन परिसर के लिए 9,187 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए हैं।

एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लि.(एचआरआरएल) बाड़मेर में 72,937 करोड़ रुपये की परियोजना लागत के साथ एक नया रिफाइनरी एवं पेट्रोरसायन परिसर स्थापित कर रही है।

First Published : July 6, 2023 | 1:28 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)