कंपनियां

Pharma company का मुनाफा 5 गुना बढ़ा, Q3 में पहुंचा ₹229 करोड़, शेयरों पर रखें नजर

कंपनी ने डिजिटल रणनीतियों और मुख्य ब्रांड्स पर फोकस कर बाजार में अपनी स्थिति मजबूत की।

Published by
एजेंसियां   
Last Updated- February 14, 2025 | 7:46 PM IST

ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन फार्मास्युटिकल्स (GSK) ने शुक्रवार को बताया कि दिसंबर 2024 को खत्म हुई तीसरी तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 5 गुना बढ़कर ₹229 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा ₹45 करोड़ था। कंपनी की कुल आय (Revenue) भी बढ़कर ₹949 करोड़ हो गई, जो पिछले साल इसी अवधि में ₹805 करोड़ थी।

GSK फार्मास्युटिकल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर भूषण अक्षीकर ने कहा, “हमारे मजबूत तिमाही नतीजे दिखाते हैं कि हम भारत में मरीजों तक बेहतर स्वास्थ्य समाधान पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

कैसे हुआ मुनाफे में इजाफा?

कंपनी ने अपने मुख्य ब्रांड्स पर फोकस किया और डिजिटल रणनीतियों को तेजी से अपनाया, जिससे बाजार में पकड़ मजबूत हुई।

जनरल मेडिसिन सेगमेंट: कंपनी के प्रमुख ब्रांड Augmentin, Ceftum और T-bact ने बाजार में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली।

वैक्सीन सेगमेंट: GSK ने पेडियाट्रिक वैक्सीन्स के निजी बाजार में अपनी लीडरशिप बरकरार रखी।

शेयर में हल्की बढ़त

GSK के शेयर शुक्रवार को 1.11% की बढ़त के साथ ₹2,017.75 पर बंद हुए। (PTI के इनपुट के साथ)

First Published : February 14, 2025 | 7:36 PM IST