facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PhonePe ने पहली बार चखा मुनाफे का स्वाद, रेवेन्यू 73.7 प्रतिशत बढ़ा

Advertisement

वॉलमार्ट समर्थित फोनपे का वित्त वर्ष 2023-24 का एकीकृत शुद्ध मुनाफा 197 करोड़ रुपये रहा है। इसमें ईएसओपी लागत शामिल नहीं है।

Last Updated- August 26, 2024 | 4:53 PM IST
PhonePe rolls out UPI Circle feature now make digital payments even without a bank account

वॉलमार्ट समर्थित फोनपे का वित्त वर्ष 2023-24 का एकीकृत शुद्ध मुनाफा 197 करोड़ रुपये रहा है। इसमें ईएसओपी लागत शामिल नहीं है। कंपनी के बयान के अनुसार, इससे पिछले वित्त वर्ष 2022-23 में उसे 738 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी का राजस्व 5,064 करोड़ रुपये रहा, जो 2022-23 के 2,914 करोड़ रुपये से 73.7 प्रतिशत अधिक है।

समूह के भुगतान कारोबार ने वित्त वर्ष 2023-24 में 710 करोड़ रुपये का एकल शुद्ध लाभ (ईएसओपी लागत को छोड़कर) दर्ज किया, जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष में उसे 194 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। समूह ने वित्तीय सेवाओं (बीमा, ऋण, संपत्ति) के साथ-साथ नए उपभोक्ता प्रौद्योगिकी व्यवसायों (पिनकोड – हाइपरलोकल ई-वाणिज्य और इंडस ऐप स्टोर) में भी विस्तार किया है। कंपनी ने हालांकि इन कारोबार क्षेत्रों के परिणाम जारी नहीं किए हैं।

Also read: Paytm shares: विजय शेखर शर्मा को सेबी का कारण बताओ नोटिस! रिपोर्ट के बाद पेटीएम के शेयर 9% गिरे

फोनपे के मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) आदर्श नाहटा ने कहा, ‘‘हमारी वित्तीय रणनीति तीन प्रमुख स्तंभों राजस्व में अनुमानित तथा सतत वृद्धि, राजस्व के विविधीकरण और अंतिम परिणाम में निरंतर सुधार पर आधारित है।’’

कंपनी के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) समीर निगम ने कहा कि निवेश तथा पूंजी आवंटन का महत्तम इस्तेमाल, विविध राजस्व मॉडल के निर्माण और ग्राहक-केंद्रित बने रहने के साथ मिलकर भविष्य की सफलता के लिए एक ठोस आधार प्रदान करेगा।

Advertisement
First Published - August 26, 2024 | 4:53 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement