कंपनियां

Physics Wallah की 120 करोड़ रुपये से 18 नए शिक्षण केंद्र खोलने की योजना

फिजिक्स वाला ने इस सिलसिले में राष्ट्रीय राजधानी के साकेत इलाके में एक नए शिक्षण केंद्र की शुरुआत की है।

Published by
भाषा   
Last Updated- September 27, 2023 | 10:14 AM IST

शिक्षा-प्रौद्योगिकी कंपनी फिजिक्स वाला ऑनलाइन (पीडब्ल्यू) की 12 शहरों में करीब 120 करोड़ रुपये के निवेश से 18 नए शिक्षण केंद्र खोलने की योजना है। कंपनी ने मंगलवार को जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।

फिजिक्स वाला ने इस सिलसिले में राष्ट्रीय राजधानी के साकेत इलाके में एक नए शिक्षण केंद्र की शुरुआत की है। यहां पर छात्रों को इंजीनियरिंग से संबंधित गेट एवं ईएसई परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाएगी।

यह भी पढ़ें : एक बार फिर Byju’s में चलेगी छंटनी की तलवार, 4000 लोगों की जा सकती है नौकरी!

पीडब्ल्यू के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अभिषेक मिश्रा ने कहा, “दिल्ली में गेट एवं ईएसई का हमारा पहला केंद्र छात्रों को सशक्त करने के हमारे अभियान की दिशा में उठाया गया एक कदम है।”

First Published : September 27, 2023 | 10:14 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)