कंपनियां

PNB Housing Q2 result: पीएनबी हाउसिंग का दूसरी तिमाही में मुनाफा 45.9% बढ़कर 383 करोड़ रुपये पर

समीक्षाधीन तिमाही में PNB Housing की ब्याज आय 1,702.86 करोड़ रुपये रही, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,597.54 करोड़ रुपये थी।

Published by
भाषा   
Last Updated- October 23, 2023 | 6:06 PM IST

PNB Housing Q2FY24 result: पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस (PNB Housing Finance) का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) का शुद्ध लाभ 45.9 प्रतिशत बढ़कर 383 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी ने इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 262.63 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि सितंबर, 2023 की तिमाही में उसकी कुल आमदनी बढ़कर 1,779.4 करोड़ रुपये हो गई, जो इससे पिछले साल की समान तिमाही में 1,683.43 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के खर्च में गिरावट

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की ब्याज आय 1,702.86 करोड़ रुपये रही, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,597.54 करोड़ रुपये थी। कंपनी का खर्च 1,272.29 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,343 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी की सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (PNB Housing NPA) घटकर 1.78 प्रतिशत रह गईं, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में 6.06 प्रतिशत पर थीं। इसी तरह, कंपनी की शुद्ध एनपीए घटकर 1.19 प्रतिशत रह गया, जो एक साल पहले समान अवधि में 3.59 प्रतिशत था।

First Published : October 23, 2023 | 6:06 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)