कंपनियां

Pocket FM ऑनलाइन रीडिंग में अपना दबदबा बनाने के लिए $40 मिलियन का निवेश करेगी!

Pocket FM Investment: भारत में ऑनलाइन उपन्यास पढ़ने के बाजार में काफी संभावनाएं हैं, जिसके 2028 तक वैश्विक स्तर पर 6.5 बिलियन डॉलर से अधिक बढ़ने की उम्मीद है।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- February 20, 2024 | 5:05 PM IST

ऑडियो सीरीज प्लेटफॉर्म Pocket FM ने अपनी ऑनलाइन रीडिंग सर्विस, Pocket Novel में $40 मिलियन के निवेश की घोषणा की है। उनका उद्देश्य भारत का सबसे बड़ा ऑनलाइन रीडिंग प्लेटफॉर्म बनाना है, जो भारतीय लेखकों की पसंदीदा डेस्टिनेशन बने।

Pocket FM विभिन्न कैटेगरी और फॉर्मेट में एंटरटेनमेंट ऑप्शन पर फोकस कर रहा है। वे विशेष रूप से बौद्धिक संपदा (IP) के लिए एक प्लेबुक विकसित करना चाह रहे हैं। जिसके लिए वे इस दिशा में काम कर रहे हैं।

Pocket Novel का लक्ष्य भारत के नोवेल बाजार में लेखकों को लाखों पाठकों से कनेक्ट करना है। यह लेखकों को उनके काम को अलग-अलग फॉर्मेट और कैटेगरी में बहुत सारे पाठकों तक पहुंचाकर उनकी बिजिबिलिटी को बढ़ाते हुए और कमाई के अवसर प्रदान करता है।

भारत में ऑनलाइन उपन्यास पढ़ने के बाजार में काफी संभावनाएं

भारत में ऑनलाइन उपन्यास पढ़ने के बाजार में काफी संभावनाएं हैं, जिसके 2028 तक वैश्विक स्तर पर 6.5 बिलियन डॉलर से अधिक बढ़ने की उम्मीद है। भारत सबसे तेजी से बढ़ने वाला बाजार बनने जा रहा है, जो Pocket Novel के लिए एक बड़ा अवसर प्रदान करता है। उनका लक्ष्य 2025 तक दुनिया भर में सालाना राजस्व $100 मिलियन को पार ले जाना है।

Also Read: Radisson का अयोध्या में विस्तार, 2027 में खुलेगा 150 कमरों वाला होटल!

Pocket Novel के को-फाउंडर और सीईओ रोहन नायक ने कहा, “हम एक एंटरटेनमेंट ईकोसिस्टम बना रहे हैं जो अनूठी कहानियों की सर्च और शेयरिगं पर केंद्रित है। यह ईकोसिस्टम दुनिया भर के अलग-अलग फॉर्मेट और दर्शकों के लिए उपयुक्त हो सकता है। ऑडियो सीरीज के साथ हमारी सफलता से प्रेरणा लेते हुए, हम एक रोमांचक एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म बनाने के लिए समर्पित हैं। कई सारी कैटेगरी में कंटेंट बनाने का हमारा सिस्टम एंटरटेनमेंट वर्ल्ड को हिलाकर रख देगा।

सर्वश्रेष्ठ लेखक प्रति माह 2 लाख रुपये से ज्यादा कमाते हैं

अपने टेस्टिंग फेज के दौरान, Pocket Novel में 150,000 से अधिक लेखक शामिल हो गए हैं। सर्वश्रेष्ठ लेखक प्रति माह 2 लाख रुपये से ज्यादा कमाते हैं। 2025 तक, कंपनी की योजना 10 लाख लेखकों की कम्युनिटी और 2 मिलियन उपन्यासों की लाइब्रेरी बनाने की है।

First Published : February 20, 2024 | 5:05 PM IST