कंपनियां

Pratt & Whitney ने बेंगलुरु में खोला नया ग्राहक सेवा केंद्र

Pratt & Whitney ने एक बयान में कहा, यह नई सुविधा प्रैट एंड व्हिटनी कनाडा के वैश्विक स्तर पर सेवारत 68,000 इंजनों के लिए ग्राहक सेवा और परिचालन सहायता को बढ़ावा देगी।

Published by
भाषा   
Last Updated- July 17, 2024 | 1:25 PM IST

अमेरिकी एयरोस्पेस प्रमुख प्रैट एंड व्हिटनी ने बेंगलुरु में एक नए ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसएस) की स्थापना की बुधवार को घोषणा की। कंपनी ने एक बयान में कहा, यह नई सुविधा प्रैट एंड व्हिटनी कनाडा के वैश्विक स्तर पर सेवारत 68,000 इंजनों के लिए ग्राहक सेवा और परिचालन सहायता को बढ़ावा देगी।

इसमें कहा गया, इस सुविधा में 150 से अधिक एयरोस्पेस विशेषज्ञ तथा इंजीनियर कार्यरत होंगे, जो वैश्विक ग्राहक सेवा परिवेश को समर्थन प्रदान करेंगे।

प्रैट एंड व्हिटनी कनाडा के उपाध्यक्ष (ग्राहक कार्यक्रम) निवाइन कलब ने कहा, ‘‘ नए ग्राहक सेवा केंद्र के साथ, हम भारत में अपने मौजूदा निवेश का लाभ उठा रहे हैं और अपने उत्पाद तथा सेवा की विश्वसनीयता तथा ग्राहक अनुभव सेवा स्तर को बढ़ाने के लिए क्षेत्रीय प्रतिभा का इस्तेमाल कर रहे हैं।’’

First Published : July 17, 2024 | 1:25 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)