facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

IPO से पहले इस कंपनी ने जुटाई करोड़ों की फंडिंग, लैब में तैयार करती है हाई-टेक हीरे

Advertisement

इस इन्वेस्टमेंट से कंपनी अपने कारोबार को और आगे ले जाने वाली है।

Last Updated- February 18, 2025 | 6:36 PM IST
Diamond

भारत का लैब-ग्रोन डायमंड मार्केट तेजी से बढ़ रहा है और इसी कड़ी में Solitario Lab Grown ने 3.6 मिलियन डॉलर (करीब 30 करोड़ रुपये) की प्री-IPO फंडिंग जुटाई है। इस इन्वेस्टमेंट से कंपनी अपने कारोबार को और आगे ले जाने वाली है।

बड़े नाम बने Solitario के इन्वेस्टर

इस फंडिंग राउंड में कई जाने-माने इन्वेस्टर्स ने पैसा लगाया है। मेरु कैब्स के फाउंडर नीरज गुप्ता, मॉरीशस स्थित FPI इन्वेस्टी ग्लोबल, विक्को ग्रुप, सोलर इंडस्ट्रीज की प्रमोटर सीमा मनीष नुवाल और कई हाई-नेट-वर्थ इन्वेस्टर्स जैसे अमित अग्रवाल, राजेश सिंगला, गरिमा थेती और संदीप सिंह भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

Solitario – एक खास ज्वेलरी ब्रांड

इस कंपनी को बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय और ज्वेलरी इंडस्ट्री के अनुभवी कारोबारी रिकी वसंदानी ने मिलकर शुरू किया था। Solitario की पहचान सस्टेनेबल और इको-फ्रेंडली डायमंड ज्वेलरी के लिए है। कंपनी नेकलेस, रिंग, ईयररिंग, ब्रेसलेट और पेंडेंट जैसी शानदार ज्वेलरी बनाती है, जो दिखने में उतनी ही खूबसूरत होती हैं, जितनी कि असली हीरे की होती हैं।

फंडिंग से क्या बदलेगा?

Solitario अब अपने स्टोर्स की संख्या बढ़ाने, इंटरनेशनल मार्केट में पैर जमाने, ब्रांडिंग और मार्केटिंग को मजबूत करने, नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी बढ़ाने में निवेश करेगा।

कंपनी के को-फाउंडर विवेक ओबेरॉय का कहना है, “इस फंडिंग से Solitario को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का रास्ता साफ हो गया है। अब हमारा फोकस अपने प्रोडक्ट्स को और बेहतर बनाना और नए बाजारों में पहुंच बनाना होगा।”

कंपनी की ग्रोथ और विस्तार

  • भारत में 10 बड़े शहरों में 18 स्टोर्स
  • इंटरनेशनल मार्केट में दुबई, मलेशिया और स्पेन में 38 आउटलेट्स
  • सूरत में 30,000 वर्गफुट का मैन्युफैक्चरिंग प्लांट, जहां 300+ लोग काम करते हैं
  • PNG ज्वेलर्स के साथ पार्टनरशिप, जिससे 7 नए शहरों में स्टोर्स खोले जाएंगे

Solitario के डायमंड क्यों हैं खास?

कंपनी के लैब-ग्रोन डायमंड्स प्राकृतिक हीरों जैसे ही होते हैं, लेकिन 40-50% तक सस्ते होते हैं और पर्यावरण के लिए भी बेहतर हैं।

धमाकेदार ग्रोथ

FY2024 में कंपनी की रेवेन्यू 52 करोड़ रुपये तक पहुंच गई, जो FY2023 के 24.3 करोड़ रुपये से दोगुनी से ज्यादा है!
Solitario का टारगेट 2028 तक 500 करोड़ रुपये की रेवेन्यू तक पहुंचना है।

डायमंड इंडस्ट्री में बढ़ रही है चमक

भारत का रत्न और ज्वेलरी मार्केट 2021 में 43 अरब डॉलर का था, जो 2025 तक 91 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। इसी तरह, लैब-ग्रोन डायमंड इंडस्ट्री 2023 में 250 मिलियन डॉलर की थी, लेकिन 2033 तक 1.2 बिलियन डॉलर तक पहुंचने वाली है। यानी आने वाले सालों में ये सेक्टर जबरदस्त ग्रोथ देने वाला है। इस डील के लिए Socradamus Capital Pvt Ltd ने एडवाइजर की भूमिका निभाई। (PTI के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - February 18, 2025 | 6:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement