कंपनियां

Procter & Gamble Health का अप्रैल-जून तिमाही का मुनाफा 27 फीसदी घटा

Procter & Gamble Health का पिछले साल की समान तिमाही में शुद्ध लाभ 41 करोड़ रुपये था। कंपनी जुलाई-जून वित्त वर्ष का अनुसरण करती है।

Published by
भाषा   
Last Updated- August 24, 2023 | 4:29 PM IST

प्रॉक्टर एंड गैंबल हेल्थ (Procter & Gamble Health) का अप्रैल-जून तिमाही का शुद्ध लाभ 27 प्रतिशत घटकर 30 करोड़ रुपये रह गया है। सामग्री की ऊंची लागत और कर्मचारियों पर एकमुश्त लागत के कारण कंपनी का मुनाफा घटा है।

कंपनी का पिछले साल की समान तिमाही में शुद्ध लाभ 41 करोड़ रुपये था। कंपनी जुलाई-जून वित्त वर्ष का अनुसरण करती है। प्रॉक्टर एंड गैंबल हेल्थ की ओर से जारी बयान के अनुसार, 30 जून, 2023 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी का शुद्ध लाभ बढ़कर 307 करोड़ रुपये हो गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 299 करोड़ रुपये था।

यह भी पढ़ें : भारत सबसे तेजी से बढ़ती AI प्रतिभा वाले शीर्ष 5 देशों में शामिल: LinkedIn रिपोर्ट

समीक्षाधीन अवधि में कंपनी की कुल आय बढ़कर 1,248 करोड़ रुपये हो गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 1,128 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के प्रबंध निदेशक मिलिंद थाट्टे ने कहा, ‘‘ हमने ब्रांड तथा श्रेणीगत विकास की दिशा में अपने प्रयास जारी रखे और इस प्रकार वित्त वर्ष में हमारे सभी ब्रांड में लगातार वृद्धि के साथ मजबूत प्रदर्शन किया।’’

यह भी पढ़ें : Suzlon Group को इंटीग्रम एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर से 31.5 मेगावाट की विंड पावर प्रोजेक्ट का कॉन्ट्रैक्ट मिला

First Published : August 24, 2023 | 4:29 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)