facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Q3 में PSU कंपनी का मुनाफा 3 गुना बढ़ा, एक महीने में 10% गिरे शेयर, क्या अब आएगा जबरदस्त उछाल?

Advertisement

कंपनी का शुद्ध मुनाफा तीन गुना से भी ज्यादा बढ़कर 2,543.65 करोड़ रुपये हो गया।

Last Updated- January 23, 2025 | 8:16 PM IST
HPCL

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने दिसंबर 2024 तिमाही में ऐसा धमाकेदार मुनाफा कमाया कि आंकड़े देखकर हर कोई हैरान रह जाए। कंपनी का शुद्ध मुनाफा तीन गुना से भी ज्यादा बढ़कर 2,543.65 करोड़ रुपये हो गया।

पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा सिर्फ 712.84 करोड़ रुपये था। यही नहीं, पिछली तिमाही यानी जुलाई-सितंबर 2024 में कंपनी ने सिर्फ 142.67 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। यानी मुनाफे की गाड़ी अब चौथे गियर में चल रही है।

कैसे हुआ इतना फायदा?

असल में, एचपीसीएल और बाकी सरकारी तेल कंपनियों – इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम – ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों को पिछले काफी समय से फ्रीज कर रखा है। जब कच्चे तेल की कीमतें गिर रही थीं, तब भी इन कंपनियों ने खुदरा दामों को नहीं छेड़ा। और यही फैसला इनके लिए फायदे का सौदा बन गया।

मार्च 2024 में आखिरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम घटाए गए थे, वो भी चुनाव के पहले, तब 2 रुपये प्रति लीटर कम किया गया था। तब भारत में आयात किया जाने वाला कच्चा तेल 85 डॉलर प्रति बैरल के करीब था। अब अक्टूबर-दिसंबर 2024 में इसकी औसत कीमत 74 डॉलर से भी कम रही।

एलपीजी पर झटका, लेकिन मुनाफा बरकरार

भले ही कंपनी को घरेलू एलपीजी (रसोई गैस) की बिक्री पर 3,100 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ हो, लेकिन मुनाफा कमाने की रफ्तार धीमी नहीं पड़ी। एलपीजी पर ये घाटा सरकार से मिलने वाली सब्सिडी के जरिए पूरा होना था, लेकिन अभी तक इसके लिए कोई पैसा नहीं आया है।

इस साल अब तक कंपनी को एलपीजी पर 7,598.93 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है, लेकिन बाकी कारोबार की जबरदस्त परफॉर्मेंस ने इस झटके को संभाल लिया।

ज्यादा तेल रिफाइन और ज्यादा बिक्री

अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एचपीसीएल ने 6.47 मिलियन टन कच्चा तेल रिफाइन किया, जो पिछले साल 5.34 मिलियन टन था। इस तिमाही में कंपनी ने 12.32 मिलियन टन फ्यूल बेचा, जो पिछले साल 11.36 मिलियन टन था।

बात करें कंपनी के शेयर की तो बीते तीन महीनों में यह 10 फीसदी गिरा है और आज यह 2.34% गिरकर 361.45 पर बंद हुआ है। ऐसे में जब ये कल खुलेगा तब इस पर सबकी निगाहें रहेंगी। (PTI के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - January 23, 2025 | 8:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement