कंपनियां

PSP प्रोजेक्ट्स को गुजरात में 159 करोड़ रुपये का मिला कॉन्ट्रैक्ट

पीएसपी प्रोजेक्ट्स ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि कंपनी को 158.61 करोड़ रुपये (जीएसटी के अलावा) की परियोजना का ठेका मिला है।

Published by
भाषा   
Last Updated- December 22, 2023 | 1:40 PM IST

पीएसपी प्रोजेक्ट्स को गुजरात में 158.61 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। यह परियोजना गांधीनगर नगर निगम के अधीन आने वाली एक सड़क निर्माण से जुड़ी है।

पीएसपी प्रोजेक्ट्स ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि कंपनी को 158.61 करोड़ रुपये (जीएसटी के अलावा) की परियोजना का ठेका मिला है।

पीएसपी प्रोजेक्ट्स एक निर्माण कंपनी है जो भारत में औद्योगिक, संस्थागत, सरकारी, सरकारी आवासीय और आवासीय परियोजनाओं में निर्माण तथा संबद्ध सेवाओं की एक विविध श्रृंखला की पेशकश करती है।

First Published : December 22, 2023 | 1:40 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)