कंपनियां

पीएसपी प्रोजेक्ट्स को मिला 631 करोड़ रुपये का ठेका

PSP प्रोजेक्ट्स को अब तक मिले ठेकों की राशि 2,626.61 करोड़ रुपये हो गई है।

Published by
भाषा   
Last Updated- February 15, 2024 | 10:52 PM IST

पीएसपी प्रोजेक्ट्स को गुजरात में 630.90 करोड़ रुपये का निर्माण संबंधित ठेका मिला है। निर्माण कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि रेल विकास निगम लिमिटेड के लिए वडोदरा में गति शक्ति विश्वविद्यालय के निर्माण का ठेका मिला है। निर्माण कार्य ढाई साल की अवधि में पूरा किया जाना है। 

कंपनी के अनुसार, इसके साथ ही चालू वित्त वर्ष 2023-24 के लिए कंपनी को अब तक मिले ठेकों की राशि 2,626.61 करोड़ रुपये हो गई है। पीएसपी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड एक निर्माण कंपनी है जो निर्माण तथा संबद्ध सेवाओं की एक विविध सेवाएं प्रदान करती है। 

First Published : February 15, 2024 | 10:52 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)