facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

13 फरवरी को एक्स डेट पर जा रही PSU कंपनी, निवेशकों को मिलेगा डिविडेंड का फायदा

Advertisement

सरकारी हाइड्रोपावर कंपनी NHPC का मुनाफा 47% गिरकर ₹330 करोड़ पहुंचा, खर्च बढ़ने से नतीजे रहे कमजोर।

Last Updated- February 12, 2025 | 4:16 PM IST
Dividend

सरकारी हाइड्रोपावर कंपनी NHPC के तिमाही नतीजे निवेशकों के लिए कोई अच्छी खबर लेकर नहीं आए। कंपनी का मुनाफा 47% गिरकर ₹330 करोड़ रह गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹623 करोड़ था। इसकी सबसे बड़ी वजह खर्चों में भारी बढ़ोतरी रही। इस बार कंपनी के कुल खर्च ₹2,217 करोड़ तक पहुंच गए, जो पिछले साल ₹1,733 करोड़ थे। खर्च बढ़ने से मुनाफे पर सीधा असर पड़ा और नतीजे कमजोर रहे।

हालांकि, कमाई के मोर्चे पर हालात थोड़े बेहतर रहे। NHPC की परिचालन से होने वाली आय 10% बढ़कर ₹2,286 करोड़ हो गई, जो पहले ₹2,055 करोड़ थी। कुल मिलाकर कंपनी की टोटल इनकम भी ₹2,616 करोड़ तक पहुंची, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹2,549 करोड़ थी। यानी, कमाई बढ़ी जरूर, लेकिन खर्चों ने पूरा खेल बिगाड़ दिया।

इस बीच, NHPC ने निवेशकों को डिविडेंड देने का ऐलान कर दिया है। कंपनी 14% डिविडेंड (₹1.40 प्रति शेयर) देगी। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 13 फरवरी 2025 तय की गई है, यानी जिन निवेशकों के पास इस दिन तक NHPC के शेयर होंगे, वही इस डिविडेंड का फायदा उठा पाएंगे।

शेयर बाजार में NHPC का हाल भी कुछ खास अच्छा नहीं रहा। शुक्रवार को शेयर 0.18% गिरकर ₹77.47 पर बंद हुआ। हालांकि, कंपनी ने अपने नतीजे बाजार बंद होने के बाद जारी किए, इसलिए असली असर सोमवार को देखने को मिल सकता है। बीते पांच दिनों में शेयर 0.57% चढ़ा, लेकिन एक महीने में 1.92% टूटा। पिछले छह महीनों में इसमें 21.57% की गिरावट आई है और साल की शुरुआत से अब तक यह 5.46% नीचे आ चुका है।

Advertisement
First Published - February 12, 2025 | 4:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement