कंपनियां

पुणे स्थित RSIIL को MSRDC से 4,900 करोड़ रुपये के दो बड़े प्रोजेक्ट मिले

Roadway Solutions India Infra Ltd ने कहा कि इन नई परियोजनाओं के साथ उसकी ऑर्डर बुक अब 11,000 करोड़ रुपये को पार कर गई है।

Published by
भाषा   
Last Updated- May 23, 2024 | 12:25 PM IST

रोडवे सॉल्यूशंस इंडिया इंफ्रा लिमिटेड (RSIIL) को महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) से 4,900 करोड़ रुपये की दो बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का ठेका मिला है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, उसे उक्त परियोजनाओं के लिए सबसे कम बोली लगाने वाला घोषित किया गया है। यह परियोजना संपर्क को बढ़ाएगी और पुणे के आसपास सुगम यातायात प्रवाह की सुविधा प्रदान करेगी।

परियोजनाओं में से एक पुणे जिले में एक्सेस नियंत्रित पुणे रिंग रोड के निर्माण से जुड़ी है। अन्य परियोजना में महाराष्ट्र में जालना से नांदेड़ तक (हिंदू हृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग तक) ‘एक्सेस कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे कनेक्टर’ का निर्माण शामिल है।

कंपनी ने कहा कि इन नई परियोजनाओं के साथ उसकी ऑर्डर बुक अब 11,000 करोड़ रुपये को पार कर गई है।

First Published : May 23, 2024 | 12:25 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)