facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PVR Inox Q2 results: मल्टीप्लेक्स चलाने वाली कंपनी को हुआ 166 करोड़ रुपये का मुनाफा, 2 फीसदी गिरे शेयर

Advertisement

PVR Inox Q2 results latest news: Q2FY24 के लिए PVR Inox की सालाना आधार पर टोटल इनकम 188.11 प्रतिशत बढ़कर 2,023.7 करोड़ रुपये हो गई।

Last Updated- October 19, 2023 | 5:59 PM IST
PVR Inox shares fell 8%, reached 44 month low PVR Inox का शेयर 8% लुढ़का, 44 महीने के निचले स्तर आया

भारत में मल्टीप्लेक्स चेन चलाने वाली दिग्गज कंपनी PVR Inox ने वित्त वर्ष 24 की दूसरी तिमाही के रिजल्ट्स जारी कर दिए हैं। एक्सचेंजों को दी गई जानकारी में कंपनी ने बताया कि उसका दूसरी तिमाही यानी Q2FY24 के लिए समेकित शुद्ध लाभ (consolidated net profit) 166.2 करोड़ रुपये रहा। हालांकि, पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का नेट घाटा 71.5 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही (Q1FY24) में सिनेमा कंपनी का शुद्ध घाटा 82 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी का EBITDA यानी कामकाजी मुनाफा भी 35.3% बढ़कर 706.8 करोड़ रुपये हो गया है, जो पिछले साल की समान तिमाही में 353 करोड़ रुपये था। पिछले साल कंपनी ने इसी तिमाही में 27% EBITDA मार्जिन दर्ज किया था।

191.5 प्रतिशत बढ़ा रेवेन्यू

Q2FY24 में सालाना आधार पर कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू 191.5 प्रतिशत बढ़कर 1,999.9 करोड़ रुपये हो गया, पिछले साल की समान अवधि में यह 686 करोड़ रुपये था। तिमाही-दर-तिमाही (QoQ) आधार पर, ऑपरेशन के लिए रेवेन्यू 53.26 प्रतिशत बढ़ा। Q1FY24 में यह 1,304.9 करोड़ रुपये था।

Q2FY24 के लिए सालाना आधार पर टोटल इनकम 188.11 प्रतिशत बढ़कर 2,023.7 करोड़ रुपये हो गई। जबकि, पिछले साल की समान अवधि में कंपनी ने 702.4 करोड़ रुपये की टोटल इनकम दर्ज की थी। तिमाही-दर-तिमाही आधार पर कुल इनकम में 52.1 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई। Q1FY24 में यह 1,329.8 करोड़ रुपये थी।

पिछली तिमाही में घाटा, मगर इस तिमाही में मुनाफा! क्यों?

गौरतलब है कि कोविड महामारी के चलते सिनेमा इंडस्ट्री को काफी घाटे का मुकाबला करना पड़ा, लेकिन यह साल सिनेमा जगत के लिए राहत भरा रहा। इस साल शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान रिलीज हुई। इसके बाद गदर-2 और जेलर जैसी फिल्मों ने जगकर धमाका मचाया और सिनेमा कंपनियों को मुनाफा दिलाया। इन वजहों से कंपनियों के बाजार फिर से वापस ट्रैक पर लौटने लगे और कंपनी ने वित्त वर्ष 24 की दूसरी तिमाही में मुनाफा जदर्ज किया।

गिरे शेयर

BSE पर कंपनी के शेयर आय 1.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1742.40 रुपये पर बंद हुए। वहीं, NSE पर 1.92 प्रतिशत की गिरावट के साथ कंपनी के शेयर 1,738.90 पर बंद हुए।

Advertisement
First Published - October 19, 2023 | 5:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement