facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Q1FY25: चुनौतीपूर्ण पहली तिमाही के बाद … Reliance, BPCL को सुधार की उम्मीद

Advertisement

O2C श्रेणी में RIL का EBITDA एक साल पहले की तुलना में 14 प्रतिशत घटकर 13,093 करोड़ रुपये रहा। प्रबंधन ने पेट्रोल क्रैक में नरमी को इसकी मुख्य वजह बताया।

Last Updated- July 21, 2024 | 9:38 PM IST
तेल फर्मों के मार्केटिंग बजट में मजबूती, आवंटित किए गए 4.91 फीसदी ज्यादा धन, Marketing budget of oil firms strengthened, 4.91 percent more funds allocated
Representative Image

रिफाइनिंग मार्जिन में कमजोरी की वजह से जून में समाप्त मुश्किलों वाली तिमाही के बाद सरकारी कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (BPCL) और निजी क्षेत्र की रिफाइनर रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) को वित्त वर्ष 25 में आगे चलकर बेहतरी की उम्मीद है। उन्हें लगता है कि अमेरिका के ड्राइविंग सीजन और अन्य कारकों से रिफाइनिंग संभावनाओं में सुधार आएगा।

तेल से रसायन (O2C) कारोबार पर टिप्पणी करते हुए शुक्रवार को आरआईएल के मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) वी श्रीकांत ने विश्लेषकों से कहा, ‘जब आप निकट अवधि से मध्य अवधि में देखते हैं तो ड्राइविंग सीजन की मांग जैसे कारक आम तौर पर पेट्रोल की मांग में वृद्धि का कारण बनते हैं।’

BPCL के वित्तीय अधिकारियों ने भी शनिवार को निवेशकों के साथ चर्चा में इसी तरह की उम्मीद जताई। कंपनी के अधिकारियों ने विश्लेषकों को बताया कि उन्हें उम्मीद है कि आने वाली तिमाहियों में अमेरिका के ड्राइविंग सीजन के कारण उत्पाद क्रैक बढ़ेंगे जिससे स्टॉक का स्तर कम होगा और सकल रिफाइनिंग मार्जिन (जीआरएम) बेहतर होगा। एक बैरल कच्चे तेल और उससे रिफाइंड किए गए किसी उत्पाद की कीमत के बीच के अंतर क्रैक को कहते हैं।

अमेरिका के मेमोरियल डे को अमेरिका के ड्राइविंग सीजन की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है, जिसमें छुट्टियों की वजह से परिवहन में इस्तेमाल ईंधन की मांग में उछाल देखी जाती है। इस कारण ईंधन बाजार की वैश्विक धारणाओं पर असर पड़ता है।

ओ2सी श्रेणी में आरआईएल का एबिटा एक साल पहले की तुलना में 14 प्रतिशत घटकर 13,093 करोड़ रुपये रहा। प्रबंधन ने पेट्रोल क्रैक में नरमी को इसकी मुख्य वजह बताया। ओ2सी श्रेणी की कमजोरी ने आरआईएल के कुल शुद्ध लाभ को भी पिछले साल की तुलना में 5.5 प्रतिशत कम कर दिया। एबिटा ब्याज, कराधान, मूल्यह्रास और परिशोधन से पहले की कमाई है।

Advertisement
First Published - July 21, 2024 | 9:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement